फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Five youths who came from Delhi to bathe in Yamuna river drowned, four rescued, one missing

Baghpat: दिल्ली से यमुना नदी में नहाने आए पांच युवक डूबे, चार को बचाया, एक लापता, NDRF की टीम तलाश में जुटी

Mon, 29 May 2023 10:59 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 29 May 2023 10:59 AM IST
सार

दिल्ली से बागपत पहुंचकर यमुना में नहाने गए पांच दोस्त रविवार शाम को यमुना में डूब गए। समय रहते चार को तो गोताखोरों ने सुरक्षित बचा लिया जबकि एक का कोई सुराग नहीं लग सका। वहीं एनडीआरएफ की टीम आज युवक की तलाश में अभियान चलाएगी।

विज्ञापन
Baghpat: Five youths who came from Delhi to bathe in Yamuna river drowned, four rescued, one missing
बागपत यमुना - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जनपद के खेकड़ा थानाक्षेत्र के सांकरौद गांव में यमुना नदी में नहाने आए दिल्ली निवासी पांच युवक डूब गए। इनमें से चार युवकों को बचा लिया गया। पांचवां युवक लापता है। सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने गोताखोरों को बुलवाकर युवक की तलाश कराई। लेकिन युवक का पता नही लग सका। आज एनडीआरएफ की टीम ने युवक की तलाश में सर्च अभियान चलाया है।

विज्ञापन

गोकलपुर दिल्ली निवासी युवक नीरज की गाजियाबाद जनपद के नौरसपुर गांव में ग्रामीण नरेश के यहां रिश्तेदारी है। रविवार की शाम नीरज अपने चार दोस्तों भीम, राजेश, प्रदीप और विजय के साथ नौरसपुर गांव में आया था। शाम करीब सात बजे वे सभी सांकरौद गांव में यमुना खादर में यमुना में नहाने के लिए पहुंच गए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News: लोकतंत्र के नए मंदिर में लगे अखंड भारत के मानचित्र में हस्तिनापुर को मिला विशेष स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

नहाते समय गहरे गड्ढे में जाने के कारण सभी युवक तेज बहाव में फंस गए। शोर सुनकर उन्हें डूबते देख पास में खेत में काम कर रहे किसान दौड़े। किसानो ने चार युवक भीम, राजेश, प्रदीप और विजय को पानी से निकलकर बचा लिया। लेकिन नीरज पानी में डूब गया।

काफी तलाशने के बाद भी देर शाम तक उसका पता नही लग सका। करीब नौ बजे ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने यमुना नदी में डूबे युवक नीरज की तलाश कराई। लेकिन उसका पता नही लग सका।

सीओ प्रीता सिंह का कहना है कि यमुना नदी में डूबे युवक की तलाश कराई जा रही है। सोमवार सुबह एनडीआरएफ की टीम युवक को तलाश करने पहुंची, जहां अभियान चलाकर युवक की यमुना के गहरे पानी में तलाश कराई जाएगी। वहीं युवक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed