{"_id":"6a1eed0a3cc16db08b0f5ee6","slug":"baghpat-firing-in-restaurant-after-5-minutes-delay-in-pizza-order-villagers-pelted-stones-2026-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: पिज्जा ऑर्डर में 5 मिनट की देरी पर रेस्टोरेंट में फायरिंग, ग्रामीणों ने पथराव कर दौड़ाए 10-12 हमलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: पिज्जा ऑर्डर में 5 मिनट की देरी पर रेस्टोरेंट में फायरिंग, ग्रामीणों ने पथराव कर दौड़ाए 10-12 हमलावर
Tue, 02 Jun 2026 08:18 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 02 Jun 2026 08:18 PM IST
सार
बागपत के डौला गांव में मीतली गांव निवासी कपिल का रेस्टोरेंट हैं। यहां सांकलपुट्ठी गांव के युवकों ने तीन राउंड हवाई फायरिंग की और जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों के पथराव करने पर जंगल में भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
फायरिंग। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमीनगर सराय के डौला गांव में एक रेस्टोरेंट में पिज्जा ऑर्डर में पांच मिनट देरी होने पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सांकलपुट्ठी गांव के 10-12 युवकों ने पिस्टल से तीन राउंड फायरिंग कर दी। इस घटना से रेस्टोरेंट के आसपास अफरा-तफरी मच गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे के किनारे मीतली गांव निवासी कपिल का रेस्टोरेंट है। सोमवार शाम सांकलपुट्ठी गांव के पांच युवक रेस्टोरेंट में तीन अलग-अलग तरह के पिज्जा ऑर्डर करने पहुंचे। रेस्टोरेंट संचालक ने उन्हें 15 मिनट में पिज्जा तैयार होने का आश्वासन दिया था, लेकिन पिज्जा तैयार होने में 20 मिनट लग गए। इस पर युवक भड़क गए और संचालक के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। रेस्टोरेंट में मौजूद अन्य ग्राहकों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और युवकों को वहां से भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि सोमवार रात करीब नौ बजे सांकलपुट्ठी गांव के 10-12 युवक दो गाड़ियों और तीन बाइकों पर दोबारा रेस्टोरेंट पर पहुंचे। आते ही उन्होंने रेस्टोरेंट कर्मियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने पिस्टल से तीन हवाई फायरिंग की। फायरिंग होने पर रेस्टोरेंट के कर्मी जान बचाकर भाग गए।
ग्रामीणों का पथराव और हमलावरों का भागना
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के घरों की छतों पर मौजूद लोगों ने तत्काल प्रतिक्रिया दी। उन्होंने हमलावरों पर छतों से पथराव शुरू कर दिया। ग्रामीणों के इस अप्रत्याशित हमले से हमलावर घबरा गए। पथराव में उनकी दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। खुद को घिरा हुआ देखकर हमलावर अपनी एक बाइक वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए।

पुलिस की जांच और कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की जांच के लिए सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी अपने साथ ले गई। रेस्टोरेंट संचालक कपिल की तहरीर के आधार पर हमलावर ऋतिक उर्फ हिमांशु निवासी सांकलपुट्ठी और उसके 10-12 अज्ञात साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

ग्रामीणों का साहस और हाईवे पर जाम
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फायरिंग की घटना से गांव के लोग भयभीत हो गए थे। उन्होंने पहले शोर मचाकर हमलावरों को भगाने का प्रयास किया, लेकिन जब वे नहीं भागे, तो लोगों ने छतों से पथराव शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने हमलावरों को पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वे जंगल की ओर भागने में सफल रहे। इस हंगामे के कारण मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया था।

ये बोले सीओ
सीओ बागपत विजय चौधरी ने बताया कि रेस्टोरेंट संचालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी की पहचान हो गई है और अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये भी देखें...
UP: दसवीं फेल साइबर ठग ने आईपीएस बनकर ठग लिए 20 पुलिसकर्मी, चढ़ा पुलिस के हत्थे; ऐसे बनाता था शिकार