Baghpat: पांच लाख की रंगदारी नहीं देने पर प्रॉपर्टी डीलर के मकान पर की फायरिंग
उत्तर प्रदेश के बड़ौत में पांच लाख की रंगदारी न देने पर प्रॉपर्टी डीलर के घर पर फायरिंग कर दी गई। वहीं पीड़ित ने कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली में तहरीर दी है। घटना से परिवार में दहशत बनी हुई है।
विस्तार
जानकारी के अनुसार बामनौली गांव के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर प्रशांत का आफिस बड़ौत में बिजरौल रोड पर है। उसने बताया कि जिस समय बडौत ऑफिस में साथियों के साथ बैठा था, उसी समय उनके पास एक कॉल आया।
फोन करने वाले शख्स ने कहा कि तुम प्रॉपटी्र डीलिंग करते हो। इतना कहकर फोन करने वाले शख्स ने पांच लाख की रंगदारी मांगी। नही देने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद कई फोन आए, लेकिन उन्होंने डर के कारण रिसीव नही किए।
बताया कि मंगलवार रात वह अपने मकान पर थे। देर रात अचानक मकान के सामने फायरिंग हुई। उन्होंने बाहर निकलर देखा तो एक बाइक पर सवार दो युवक घर के बाहर खड़े थे। उक्त युवक उसे कहने लगे अगर रंगदारी नही देने पर उसकी हत्या कर दी जाएगी।
पीड़ित ने दोघट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है।