फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Firing at BJP leader's son's wedding, three injured including Delhi Police sub-inspector

Baghpat: भाजपा नेता के बेटे की शादी में फायरिंग, दिल्ली पुलिस के दरोगा समेत तीन को लगी गोली, ये थी वजह...

Tue, 03 Dec 2024 10:21 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 03 Dec 2024 10:21 AM IST
सार

भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष चंद्रवीर तोमर के बेटे के शादी समारोह में यह वारदात हुई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Baghpat: Firing at BJP leader's son's wedding, three injured including Delhi Police sub-inspector
अस्पताल में भर्ती युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली- सहारनपुर हाईवे स्थित विवाह मंडप में सोमवार देर रात भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष चंद्रवीर तोमर के बेटे के शादी समारोह में कई युवकों ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। पैर में गोली लगने से दिल्ली पुलिस का दरोगा, डीजे कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष समेत तीन लोग घायल हो गए। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन

 

Baghpat: Firing at BJP leader's son's wedding, three injured including Delhi Police sub-inspector
अस्पताल में घायल। - फोटो : अमर उजाला
 सोमवार रात बड़का गांव निवासी राजेश, गांव के ही डीजे कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अक्षय चौहान और शुभम के साथ दीपेश तोमर की शादी में स्नेह फार्म हाउस में गए थे। विवाह मंडप के बाहर गाड़ी खड़ी करने को लेकर उनकी अंकुर पलडिया निवासी गुराना रोड बड़ौत, अभिषेक निवासी सादुल्लापुर गांव, शिवा आदि के साथ कहासुनी हो गई। राजेश ने बताया अंकुर व अन्य ने उनके साथ गालीगलौज कर दी। विरोध करने पर उन पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Baghpat: Firing at BJP leader's son's wedding, three injured including Delhi Police sub-inspector
भर्ती युवक। - फोटो : अमर उजाला
शादी में आए दिल्ली पुलिस के दरोगा एलम निवासी जितेंद्र पंवार, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डीजे कॉलेज अक्षय चौहान और शिवम पैर में गोली लगने से घायल हो गए। मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने घायलों को आस्था अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर धरपकड़ शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed