{"_id":"698623c72985ebac3a03256e","slug":"baghpat-firing-after-minor-dispute-in-tikri-baghpat-creates-panic-among-locals-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: टीकरी कस्बे में मामूली कहासुनी पर मारपीट, रात में हुई फायरिंग से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: टीकरी कस्बे में मामूली कहासुनी पर मारपीट, रात में हुई फायरिंग से दहशत
Fri, 06 Feb 2026 10:54 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Fri, 06 Feb 2026 10:54 PM IST
सार
बागपत के टीकरी कस्बे में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। बाद में एक पक्ष ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत जिले के दोघट थाना क्षेत्र के टीकरी कस्बे में मामूली कहासुनी को लेकर दो युवकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और फायरिंग तक पहुंच गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
पहले हुई मारपीट, फिर चली गोलियां
पीड़ित पुनीत के अनुसार तीन दिन पहले राहुल के साथ उसका झगड़ा हुआ था, जिसमें दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई थी। लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। आरोप है कि इसके बाद रात में दूसरे पक्ष के एक युवक ने दो-तीन राउंड फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
दहशत में आए लोग
फायरिंग की घटना के बाद कस्बे के लोग भयभीत हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
समझौते की कोशिश नाकाम
घटना के बाद कुछ स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी।
पुलिस बोली, जांच के बाद होगी कार्रवाई
जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।