फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Fire broke out in the warehouse of Khekra police station due to short circuit

Baghpat: शार्ट सर्किट से खेकड़ा थाने के मालखाने में लगी आग, धमाके से छत उड़ी, कई वाहन जले, देखें वीडियो

Thu, 22 Aug 2024 11:40 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 22 Aug 2024 11:40 PM IST
सार

खेकड़ा थाने के मालखाने में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे थाने में अफरातफरी मच गई। दमकल की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
Baghpat: Fire broke out in the warehouse of Khekra police station due to short circuit
मालखाने में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शार्ट सर्किट से खेकड़ा थाने के मालखाने में बृहस्पतिवार को आग लग गई। तेज धमाके के साथ मालखाने की छत भी ध्वस्त हो गई। साथ ही मालखाने के बाहर खड़े ट्रैक्टर, कार व बाइकों समेत कई वाहन जल गए। अग्निशमन की चार गाड़ियां बुलाकर करीब ढाई घंटे में आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

थाने में कबाड़ सामान रखने के लिए बनाए गए मालखाने में बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस कर्मियों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। तेज धमाके की आवाज आने लगी तो आसपास के दुकानदारों और राहगीरों की भीड़ कोतवाली के बाहर इकट्ठा हो गई। आसपास के लोग भी पुलिस कर्मियों के साथ आग बुझाने में जुट गए। 
सूचना मिलने पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन उससे भी आग पर काबू नहीं किया जा सका। आग बुझाने के लिए बागपत से भी तीन गाड़ियां बुलाई गईं, तब जाकर ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 

सीओ खेकड़ा प्रीता सिंह का कहना है कि जहां आग लगी है, वह मालखाना नहीं है। वह सामान्य भवन है और उसमें कबाड़ रखा हुआ था। आग शॉर्ट सर्किट से लगने की बात सामने आ रही है। इससे किसी तरह के जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बार-बार होते रहे धमाके
कोतवाली के मालखाने में आग लगने के बाद हुए धमाके से छत उखड़ गई। इसके बाद बार-बार धमाके होते रहे, जिससे अग्निशमन कर्मियों ने भी दूर रहकर आग पर पानी डालकर काबू पाया।

दो पुलिसकर्मियों के परिवारों ने आवास छोड़े
मालखाने में आग लगने के बाद धुआं चारों तरफ फैल गया, जो आसपास बने पुलिसकर्मियों के आवासों में घुस गया। इससे वहां रहने वाले परिवार वालों का दम घुटने लगा। भयभीत होकर वे बाहर निकल गए। उधर, आग की चपेट में आसपास के दो आवास भी आ गए। वहां नुकसान नहीं हुआ, मगर आग के कारण मकान काफी तप गए। इसके बाद दोनों परिवारों ने आवासों को छोड़ दिया और अन्य आवास में सामान रख लिया।

दो महीने पहले भी लगी थी आग
कोतवाली के मालखाने में दो महीने पहले भी आग लग गई थी। इसमें धमाका होने से मालखाने की दीवार ध्वस्त हो गई थी। आग लगने से कई वाहन जलकर राख हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed