{"_id":"65b5fdfa81d2d3ec74080d66","slug":"baghpat-fire-broke-out-in-the-turbine-of-cooperative-sugar-mill-ramala-2024-01-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: सहकारी चीनी मिल रमाला की टरबाइन में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई, एक घंटा बंद रही पेराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: सहकारी चीनी मिल रमाला की टरबाइन में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई, एक घंटा बंद रही पेराई
Sun, 28 Jan 2024 12:40 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 28 Jan 2024 12:40 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बागपत में रविवार को सहकारी चीनी मिल रमाला की टरबाइन में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
रमाला चीनी मिल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बागपत जनपद में सहकारी चीनी मिल रमाला की टरबाइन में रविवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मिल कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड आने से पहले आग पर काबू पाया। आग लगने से चीनी उत्पादन और गन्ना पेराई एक घंटा बंद हो गई। मिल के प्रधान प्रबंधक ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।
रविवार सुबह को चार बजे शॉर्ट सर्किट से मिल हाउस की टरबाइन में आग लग गई। लेकिन गनीमत रही की इससे कोई हताहत नहीं हुआ।टरबाइन में भरे डीजल और बैगास के आग के आग पकड़ने से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
रविवार सुबह को चार बजे शॉर्ट सर्किट से मिल हाउस की टरबाइन में आग लग गई। लेकिन गनीमत रही की इससे कोई हताहत नहीं हुआ।टरबाइन में भरे डीजल और बैगास के आग के आग पकड़ने से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
मिल अधिकारीयों ने टरबाइन में लगी आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी।अफरातफरी के बीच मिल कर्मचारियों और केन यार्ड गेट पर गन्ना तुलवाने के लिए खड़े किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
प्रधान प्रबंधक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि टरबाइन में आग लगने से विद्युत उत्पादन बाधित हुआ तो चीनी उत्पादन और पराई एक घंटा बंद हो गई थी। मिल इंजीनियरों ने जल्द ही टरबाइन को ठीक कर जल्द ही मिल चालू कर दी। उन्होंने ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेकर बताया कि पम्प गर्म होने से शार्ट सर्किट हो गया था।