फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: fire broke out in a hut, elderly and three govansh inside were burnt to death

Baghpat: झोपड़ी में अचानक लगी आग, अंदर सो रहे बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत, तीन गोवंश ने भी दम तोड़ा

Wed, 14 Jun 2023 12:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 14 Jun 2023 12:02 PM IST
सार

बागपत शहर के चमरावल रोड पर महिला थाने के नजदीक स्थित काॅलोनी में मंगलवार देर रात एक झोपड़ी के छप्पर में आग लग गई। अंदर सोये बुजुर्ग और खूंटे से बंधे तीन गोवंश जिंदा जल गए। जिससे उनकी मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
Baghpat: fire broke out in a hut,  elderly and three govansh inside were burnt to death
आग की घटनाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में मंगलवार देर रात एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि शहर के चमरावल रोड पर एक झोपड़ी में देर रात अचानक आग लग गई। आग लगने से झोपड़ी में सो रहे बुजुर्ग और तीन गोवंश की जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्ट के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महिला थाने के समीप स्थित कालोनी में बुजुर्ग जयपाल (60) अपने तीन गोवंशों की देखभाल के लिए झोपड़ी में सोने के लिए गया था। बताया कि मंगलवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे बुजुर्ग की झोपड़ी में आग लग गई। जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:Meerut News Live: बचेगी लोगों की जान, महादानी आज कर रहे रक्तदान, पांडवनगर में तेंदुए की अफवाह से दहशत
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने से झोपड़ी में सोए बुजुर्ग ने शोर मचाया तो आसपास के लोगो ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। इसके अलावा अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। लेकिन अग्निशमन विभाग की टीम नही आई। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हादसे में बुजुर्ग जयपाल और झोपडी में बंधे तीन गोवंशों की जिंदा जलकर मौत हो गई। उधर आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed