फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Fire broke out in a clothes showroom in Baraut, firefighters brought it under control in three hours

Baghpat: बड़ौत में कपड़े के शोरूम में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तीन घंटे में पाया काबू, लाखों का नुकसान

Mon, 21 Apr 2025 11:41 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 21 Apr 2025 11:41 AM IST
सार

बड़ौत में शॉर्ट सर्किट से एक कपड़े के शोरूम में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड को आग पर काबू पाने में तीन घंटे का समय लगा। आग लगने से 30 लाख का नुकसान हुआ है।
 

विज्ञापन
Baghpat: Fire broke out in a clothes showroom in Baraut, firefighters brought it under control in three hours
कपड़े के शोरूम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में आजाद नगर कॉलोनी में एक कपड़े के शोरूम में रविवार रात को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मलकपुर गांव निवासी रामनिवास के रेडीमेड कपड़ों के शोरूम में लगी आग से लगभग 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


आग की लपटें और धुएं को देखकर कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर गिराकर आग बुझाने का प्रयास किया। जब दुकान का शटर खोला गया तो हवा लगने से आग और भड़क गई। स्थानीय लोगों ने सबमर्सिबल पंप और बाल्टियों से आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पत्नी की हत्या: 9 साल की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, गला घोंटता रहा मोहित, छटपटाती सलोनी को देखती रहीं बेटियां
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान मालिक रामनिवास ने बताया कि आग से उनका लगभग 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना से आसपास के अन्य व्यापारियों में भी दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed