{"_id":"6975ae9ef5f1baf7d50f1d60","slug":"baghpat-farooq-gave-three-divorce-stones-to-rubina-over-a-small-issue-could-not-control-himself-2026-01-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: फारुख ने रुबीना को जरा सी बात पर मारे तलाक के तीन पत्थर, नशे की हालत में नहीं रहा काबू, 5 पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: फारुख ने रुबीना को जरा सी बात पर मारे तलाक के तीन पत्थर, नशे की हालत में नहीं रहा काबू, 5 पर रिपोर्ट
Sun, 25 Jan 2026 11:18 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 25 Jan 2026 11:18 AM IST
सार
शहर की ईदगाह कॉलोनी में रुबीना ने अपने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया। साथ ही अपने ससुरालियों पर भी गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तीन तलाक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत शहर की ईदगाह कॉलोनी में चाय बनाकर नहीं देने पर रुबीना को उसके पति ने तीन तलाक कहकर घर से निकाल दिया। इसमें शिकायत मिलने पर पुलिस ने पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
नगर की ईदगाह कॉलोनी निवासी रुबीना ने बताया कि तीन साल पहले उसका निकाह मोहल्ले के ही फारुक के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुर इकरामुद्दीन, सास रुखसाना, देवर साजिद और ननद दहेज में सोने के जेवर मांगने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ आए दिन मारपीट करने लगे। इसके बाद बेटी पैदा होने पर ताने देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप लगाया कि 11 सितंबर 2025 की रात में उसका पति फारुख अपने दोस्त के पास से शराब के नशे में घर आया और उसे चाय बनाने के लिए कहा। उसने दूध खत्म होने के बारे में बताया तो पति ने गाली गलौज कर मारपीट की। इसके बाद तीन तलाक कहकर घर से बाहर निकाल दिया। जांच अधिकारी ब्रजेश कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर पति फारुख, ससुर इकरामुद्दीन, सास रुखसाना, देवर साजिद और ननद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसमे जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।