फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Farmer dies due to spraying pesticide in the field, wife and three children left crying

Baghpat: खेत में कीटनाशक का छिड़काव करने से किसान हालत बिगड़ी, अस्पताल में मौत, बिलखती रह गई पत्नी व तीन बच्चे

Wed, 18 Feb 2026 07:06 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 18 Feb 2026 07:06 PM IST
सार

कासिमपुर खेड़ी गांव का किसान सचिन गाजर के खेत में कीटनाशक छिड़काव कर रहा था। जहरीले केमिकल के कारण वह बेसुध होकर गिर पड़ा। परिजनों ने मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Baghpat: Farmer dies due to spraying pesticide in the field, wife and three children left crying
किसान सचिन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रमाला स्थित कासिमपुर खेडी गांव के जंगल में मंगलवार को गाजर की फसल पर कीटनाशक का छिड़काव कर रहे किसान सचिन (42) की हालत बिगड़ गई। परिवार वालों ने बराल के निजी अस्पताल में उपचार कराया, जहां से चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ के निजी अस्पताल में बुधवार दोपहर उपचार के दौरान किसान सचिन की मौत हो गई।
विज्ञापन

 

कासिमपुर खेड़ी गांव निवासी धर्मपाल ने बताया कि उनके बेटे सचिन ने अपने खेत में गाजर, चुकंदर समेत अन्य सब्जियां उगा रखी हैं। मंगलवार को सचिन गाजर की फसल में मशीन से कीटनाशक स्प्रे कर रहा था, तभी उसकी हालत बिगड़ी और वह उल्टियां करते हुए बेहोश होकर खेत में ही गिर गया। आसपास खेत में काम कर रहे किसानों ने घर आकर सचिन की हालत बिगड़ने के बारे में बताया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत पर पहुंचे परिवार वाले सचिन को उठाकर बराल के निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया। इसके बाद से मेरठ के निजी अस्पताल में सचिन का उपचार चल रहा था, जहां बुधवार दोपहर सचिन की मौत हो गई। सचिन के परिवार में पत्नी शालू, दो बेटियां और एक बेटा है। जांच अधिकारी बच्चू सिंह का कहना है कि कीटनाशक का छिड़काव करते समय हालत बिगड़ने पर मौत हुई है।
 
विज्ञापन

बरतें सावधानी
जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव ने बताया कि खेतों में फसल पर कीटनाशक का छिड़काव करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। हाथों पर ग्लब्स जरूर पहनें और आंखों पर चश्मा लगा होना चाहिए। इसके अलावा कपड़ों से शरीर पूरी तरह ढक लें, जिससे कीटनाशक की छींटे शरीर के किसी भी हिस्से पर न पड़ें। नाक और मुंह पर मास्क लगाएं, जिससे कीटनाशक की गंध फेफड़ों तक न जा सके। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed