{"_id":"676d453c8f9c55f9660e7100","slug":"baghpat-family-members-came-to-see-jitendra-who-set-himself-on-fire-doctor-said-watch-from-a-distance-2024-12-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: खुद को आग लगाने वाले जितेंद्र को देखने पहुंचे परिजन, डॉक्टर बोले- दूर से देखना... पिता की छलकी आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: खुद को आग लगाने वाले जितेंद्र को देखने पहुंचे परिजन, डॉक्टर बोले- दूर से देखना... पिता की छलकी आंखें
Thu, 26 Dec 2024 05:30 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 26 Dec 2024 05:30 PM IST
सार
पिता के साथ मारपीट समेत अन्य मुकदमों में उचित कार्रवाई न होने से क्षुब्ध जितेंद्र ने बुधवार को दिल्ली में नए संसद भवन के सामने खुद को आग लगा ली थी।
विज्ञापन
जितेंद्र का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के नए संसद भवन के बाहर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने वाले जितेंद्र की हालत चिंताजनक बनी हुई है। अभी तक की कार्रवाई की रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। एसपी ने एएसपी को पूरे मामले की जांच सौंप दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
छपरौली कस्बे की पट्टी धंधान में रहने वाले रविंद्र ने बताया कि उसके छोटे भाई जितेंद्र ने कई साल पहले हुई घटनाओं में पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए अनुसूचित जाति जनजाति आयोग में भी शिकायत कर रखी थी। इसके बाद भी सुनवाई नहीं होने पर जितेंद्र ने दिल्ली में नए संसद भवन के सामने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। इसका पता चलने पर जितेंद्र के पिता महीपाल परिवार के सदस्यों के साथ दिल्ली अस्पताल चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
आग लगने से भाई का अधिकांश शरीर जल चुका है और हालत चिंताजनक बनी हुई है। परिजनों ने अस्पताल में जितेंद्र से मिलने का प्रयास किया, लेकिन चिकित्सकों ने दूर से ही दिखाकर बाहर भेज दिया। इस प्रकरण को लेकर पट्टी धंधान में दोघट, रमाला और पुलिस लाइन से पुलिसकर्मी तैनात किए गए।
शासन को भेजी गई अभी तक की रिपोर्ट
इस मामले में शासन ने एसपी से अभी तक की कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी, जिसको भेज दिया गया। एसपी अर्पित विजयवर्गीय के अनुसार जितेंद्र पक्ष पर वर्ष 2021 और 2022 में मारपीट के मुकदमे दर्ज हैं, जबकि मई 2024 में जितेंद्र पक्ष की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया था। तीनों मुकदमों में न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। जितेंद्र के परिवार को समाज कल्याण विभाग की तरफ से आर्थिक सहायता दिलाई जा चुकी है। पूरे प्रकरण की जांच एएसपी को सौंपी गई है, इसमे जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विवेचक को देख नाराज हुए परिजन
दिल्ली के अस्पताल में भर्ती जितेंद्र के परिजनों की सहायता के लिए एसपी अर्पित विजयर्गीय ने दरोगा समेत कई पुलिस कर्मियों को भेज दिया। दरोगा दिल्ली के अस्पताल में पहुंचे तो जितेंद्र के परिजन देखते ही नाराज हो गये, क्योंकि उसी दरोगा ने एक मुकदमे की विवेचना की थी। बाद में एसपी ने दरोगा को बुलाकर दूसरे दरोगा को दिल्ली भेजा।