{"_id":"6977b9ff3f015a6ae501579a","slug":"baghpat-factory-worker-burnt-alive-in-rented-room-in-baghpat-mobile-battery-blast-suspected-2026-01-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: कमरे में जिंदा जलकर फैक्टरी कर्मी की मौत, मोबाइल बैटरी फटने से आग लगने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: कमरे में जिंदा जलकर फैक्टरी कर्मी की मौत, मोबाइल बैटरी फटने से आग लगने की आशंका
Tue, 27 Jan 2026 12:35 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Tue, 27 Jan 2026 12:35 AM IST
सार
बागपत के खुब्बीपुर निवाड़ा गांव में किराए के कमरे में रह रहे फैक्टरी कर्मी अनिल की जलकर मौत हो गई। पुलिस मोबाइल बैटरी फटने से आग लगने की आशंका जता रही है, जबकि परिजनों ने हत्या की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत के खुब्बीपुरा निवाड़ा गांव में मुस्तकीम के मकान में किराए पर रह रहे सिरसली गांव निवासी अनिल कुमार (35) की जिंदा जलकर मौत हो गई। अनिल औद्योगिक क्षेत्र की एक ब्रेड फैक्टरी में नौकरी करता था और पिछले तीन महीनों से यहां रह रहा था।
विज्ञापन
मोबाइल बैटरी फटने से आग लगने की आशंका
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि अनिल के सिर के नीचे रखे मोबाइल की बैटरी फटने से आग लगी, जिससे वह झुलस गया। मौके पर जला हुआ मोबाइल और बिजली के तार भी मिले हैं।
विज्ञापन
दो दिन से बंद था मोबाइल, नहीं गया था ड्यूटी पर
अनिल बीते दो दिनों से फैक्टरी नहीं पहुंचा था और उसका फोन भी लगातार बंद आ रहा था। रविवार दोपहर मकान मालिक ने कमरे का दरवाजा बंद पाया और पड़ोसी के रास्ते अंदर जाकर देखा तो शव पड़ा मिला।
फोरेंसिक व फायर ब्रिगेड टीम ने की जांच
घटना की सूचना पर पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम और फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची। मोबाइल, तार और अन्य साक्ष्य कब्जे में लेकर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ होने की बात कही जा रही है।
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
मृतक के भाई प्रमोद ने आरोप लगाया कि अनिल की हत्या की गई है। उनका कहना है कि यदि बैटरी फटती तो मोबाइल की लीड पहले जलती। परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।