फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Entire traffic police line spot in case of illegal recovery

बागपत : अवैध वसूली के मामले में पूरी ट्रैफिक पुलिस लाइन हाजिर

Fri, 13 Aug 2021 11:25 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 13 Aug 2021 11:25 AM IST
सार

एसपी ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस की गतिविधियां ठीक नहीं है। किसी भी जगह भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर किसी पुलिस कर्मी की शिकायत मिलती है तो उसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Baghpat: Entire traffic police line spot in case of illegal recovery
एसपी नीरज कुमार जादौन - फोटो : Amar Ujala baghpat

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में अवैध वसूली करते हुए वीडियो वायरल होने पर एसपी नीरज कुमार जादौन ने पूरी ट्रैफिक पुलिस को लाइन हाजिर कर दिया है। जहां तीन पुलिस कर्मियों को दो दिन पहले लाइन हाजिर किया गया था। वहीं ट्रैफिक इंचार्ज समेत चार पुलिस कर्मियों को बृहस्पतिवार रात में लाइन हाजिर करने के आदेश जारी किए गए। 

विज्ञापन


टैफिक पुलिस कर्मियों की एक वीडियो करीब चार दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसमें पुलिस कर्मी एक ट्रक के हेल्पर से वसूली करते हुए दिख रहे है। वह वीडियो वायरल होने पर मामला एसपी के पास तक पहुंचा तो दो दिन पहले ही हेड कांस्टेबल उगेश कुमार, प्रहलाद सिंह समेत तीन को लाइन हाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन


अब एसपी नीरज कुमार जादौन इस मामले में ट्रैफिक इंचार्ज एसआई के. प्रसाद के साथ ही हेड कांस्टेबल नाथीराम, इंद्राज, श्यामवीर को भी लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस की गतिविधियां ठीक नहीं है। किसी भी जगह भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर किसी पुलिस कर्मी की शिकायत मिलती है तो उसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निवाड़ा चौकी पुलिस के सामने भी होती रही अवैध वसूली
यहां केवल ट्रैफिक पुलिस ही नहीं, बल्कि निवाड़ा पुलिस की गतिविधियां भी कई दिन तक ठीक नहीं रही। जिला पंचायत के नाम पर निवाड़ा चौकी के पास पशु चैक पोस्ट लगाकर वाहन चालकों से कई दिन तक अवैध वसूली होती रही। निवाड़ा चौकी के पास सबकुछ होते हुए कोई कार्रवाई नहीं की गई। जब सांसद सत्यपाल के प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर ने डीएम के पास शिकायत की, तब पशु चैक पोस्ट को बंद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed