{"_id":"6479e8879893d03ed60ddeb4","slug":"baghpat-elderly-woman-falsely-accuses-youth-of-sexual-assault-police-registers-theft-case-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: झूठा निकला बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का मामला, सामने आई सच्चाई, हर कोई हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: झूठा निकला बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का मामला, सामने आई सच्चाई, हर कोई हैरान
Fri, 02 Jun 2023 06:33 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 02 Jun 2023 06:33 PM IST
सार
Baghpat News : बुजुर्ग महिला ने दुष्कर्म की वारदात का झूठा आरोप लगाया था। अब पुलिस की जांच में पूरा मामला सामने आया तो हर कोई हैरान रह गया।
विज्ञापन
बागपत पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत जनपद में एक बुजुर्ग महिला ने पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाया। पूरे मामले की सच्चाई सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया। उधर, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
ये था मामला
दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव की 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने गुरुवार की दोपहर घर में घुसकर पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। उसने युवक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की थी।
विज्ञापन
इस मामले में ही गुरुवार की देर शाम महिला के पुत्र ने थाने में चोरी की तहरीर दी। जिसमें उसने पड़ोसी राजू पर घर में घुस कर 50 हजार रुपये चोरी करने और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: BKU: 'पहलवानों की जाति तिरंगा, इन्हें बांटा ना जाए', पंचायत में फैसला सुरक्षित, पर टिकैत ने बताया आगे का प्लान
थाना प्रभारी देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि बुजुर्ग महिला ने दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाया था। जांच में मामला चोरी का निकला।
यह भी पढ़ें: Wrestler Protests: पहलवानों के सम्मान की लड़ाई UP तक आई, सांसद बृजभूषण शरण के खिलाफ उबाल, कल फिर पंचायत