फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Eighth class student troubled by miscreants, teased on the way, stopped going to school

Baghpat: आठवीं की छात्रा से मनचले बोले- बात नहीं करेगी तो गर्दन काट देंगे, डर से स्कूल जाना छोड़ा

Tue, 24 Sep 2024 09:14 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 24 Sep 2024 09:14 PM IST
सार

छात्रा ने मनचलों से बात नहीं की तो उन्होंने उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Baghpat: Eighth class student troubled by miscreants, teased on the way, stopped going to school
minor girl (demo pic) - फोटो : freepik

विस्तार

शहर की एक कॉलोनी में वर्ग विशेष के युवकों ने बातचीत नहीं करने पर आठवीं कक्षा की छात्रा को गर्दन काटने की धमकी दी। डर के कारण छात्रा तीन दिन तक स्कूल नहीं गई और परिजनों को भी कुछ नहीं बताया। सोमवार रात दो युवकों ने छात्रा के घर में घुसकर हाथापाई कर दी, तब जाकर पता चला।

विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी में रहने वाले युवक ने बताया कि उसकी भांजी एक स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ाई करती है। उसका एक साल पहले कॉलोनी के ही वर्ग विशेष के तीन युवकों ने कार में डालकर अपहरण कर लिया था। आरोप लगाया कि कुछ समय बाद वर्ग विशेष का एक युवक अपने दोस्तों के साथ मिलकर फिर से उसकी भांजी का पीछा करने लगा। रास्ते में रोककर उसके साथ छेड़छाड़ की और बातचीत करने का दबाव भी बनाया। बातचीत नहीं करने पर भांजी को गर्दन काटकर जान से मारने की धमकी दी।

इससे डरकर छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया। आरोपी उसकी भांजी को फोन करके परेशान भी करता है। आरोप है कि सोमवार रात परिवार घर में सोया हुआ था। तभी वर्ग विशेष के दो युवक वहां आए और उसकी भांजी के साथ हाथापाई करने लगे। शोर सुनकर परिवार के लोग आए तो दोनों भाग गए। सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि छात्रा के परिजन शिकायत करने आये थे, मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा बोली, पूर्व सभासद ने बदलवाए थे बयान
आठवीं की छात्रा ने बताया कि एक साल पहले वर्ग विशेष के तीन युवकों ने उसे जबरदस्ती गाड़ी में डाल लिया था। अगले दिन उसे बरामद किया गया था। तब कॉलोनी के पूर्व सभासद ने दोबारा ऐसी घटना न होने की जिम्मेदारी लेकर उसके बयान बदलवाए थे। लेकिन इसके बाद भी उसका पीछा नहीं छोड़ा और रास्ते में रोककर उसके साथ छेड़छाड़ की जाती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed