फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Dera chief Gurmeet Ram Rahim reached Barnawa Ashram with parole for the third time

Baghpat: डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम तीसरी बार पैरोल लेकर बरनावा आश्रम पहुंचा, हनीप्रीत भी आई साथ

Sat, 21 Jan 2023 04:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 21 Jan 2023 04:05 PM IST
सार

रोहतक की सुनारिया जेल से 40 दिन की पैराल लेकर डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम बरनावा आश्रम पहुंचा। राम रहीम हनीप्रीत और परिवार के अन्य सदस्य भी साथ आए हैं। आश्रम में गेट पर पुलिस का कड़ा पहरा लगाया गया है। 

विज्ञापन
Baghpat: Dera chief Gurmeet Ram Rahim reached Barnawa Ashram with parole for the third time
डेरा प्रमुख तीसरी बार पैरोल लेकर बरनावा आश्रम पहुंचा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक की सुनारिया जेल से तीसरी बार 40 दिन की पैरोल मिलने के बाद डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम शनिवार को बरनावा आश्रम पहुंच गया है। उसके साथ हनीप्रीत व परिवार के सदस्य भी आए हैं। दुष्कर्म व हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल से हरियाणा पुलिस सुरक्षा में लेकर दोपहर 2 बजे निकली।

विज्ञापन


जनपद में आने पर बागपत पुलिस प्रशाशन ने उसे सुरक्षा दी। डेरे के मुख्य द्वार पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया। राम-रहीम की चार गाड़ियों को सुरक्षा में लेकर सीओ बागपत डीके शर्मा, थाना प्रभारी बिनौली सलीम अहमद व हरियाणा पुलिस आश्रम बरनावा में करीब तीन बजकर 20 मिनट पर पहुंची इन चारों गाड़ियों में से एक गाड़ी में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम था।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: आसपा कार्यकर्ताओं की गाड़ियों में तोड़फोड़, दलित परिवारों में रोष, दी पलायल की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

 

राम रहीम के आश्रम में प्रवेश करते ही मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। गेट पर पुलिस का सख्त पहरा लगाया गया। साध संगत के आश्रम के अंदर प्रवेश करने पर रोक लगाई गई। सीओ बागपत डीके शर्मा ने बताया कि पैरोल के नियमों का पालन करते हुए आश्रम में भीड़ नही जुटने दी जाएगी। यदि नियमों का उलंघन हुआ तो करवाई भी की जायेगी


पैरोल पर बरनावा में तीसरी बार आया डेरा प्रमुख
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम बरनावा के आश्रम में पैरोल पर तीसरी बार आया है। यहां वह सबसे पहले बीते वर्ष 17 जून को 30 दिन व 15 अक्टूबर को 40 दिन के पैरोल का समय बिताने के बाद 25 नवंबर को वापस सुनारिया जेल ले जाया गया था। तीसरी बार भी वह 40 दिन के पैरोल पर बरनावा आश्रम में आया है।

डेरे के संस्थापक का 25 को है जन्मदिन 
डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा के संस्थापक शाह सतनाम सिंह महाराज का 25 जनवरी को जन्मदिन है। इसके लिए ही वह पैरोल लेकर बरनावा पहुचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed