फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Depression due to cancer, pain of chemotherapy, former soldier committed suicide

Baghpat: कैंसर का अवसाद, कीमोथैरेपी का दर्द, पूर्व सैनिक ने ट्रेन से कटकर दे दी जान

Tue, 13 May 2025 08:12 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 13 May 2025 08:12 PM IST
सार

एलम के रहने वाले श्यामलाल (65) कैंसर होने पर अवसाद में थे। उनके दोनों बेटे उनकी जान बचाने के लिए कीमोथैरेपी कराना चाहते थे। इसी से श्यामलाल डर रहे थे। उनकी मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Baghpat: Depression due to cancer, pain of chemotherapy, former soldier committed suicide
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

कैंसर से ग्रस्त होने के अवसाद में पूर्व सैनिक श्यामलाल (65) निवासी एलम ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। उनके पास मिली बैंक की पासबुक से पुलिस ने पहचान कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

एलम निवासी दिल्ली सीजीएल में लेखाकार श्रवण कुमार ने बताया कि उसके पिता श्यामलाल मंगलवार सुबह रमाला मिल स्थित पंजाब नेशनल बैंक में रुपये निकालने के लिए घर से आए थे। रुपये निकालने के बाद एलम के व्यक्ति से स्कूटी पर लिफ्ट ली और ककड़ीपुर चौकी पर उतर गए। इसका पता चलने पर परिवार के लोग ककड़ीपुर चौकी पर पहुंचे तो पिता वहां पर नहीं मिले। बाद में पिता का शव असारा रेलवे हाल्ट पर पड़ा मिला। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रवण ने बताया कि उसके पिता कैंसर होने के कारण अवसाद में चल रहे थे, इसी वजह से रेल के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक श्यामलाल का बड़ा बेटा दुष्यंत दिल्ली पुलिस में सिपाही है।
 
विज्ञापन

कीमोथैरेपी कराने से डर रहे थे श्यामलाल
श्रवण ने बताया कि कैंसर से ग्रस्त होने के चलते दोनों भाई अपने पिता श्यामलाल का उपचार करा रहे थे। इसके लिए दिल्ली में कीमोथैरेपी कराने की प्रक्रिया भी चल रही थी, इससे पिता डर रहे थे और कीमोथैरेपी कराने से मना कर रहे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed