{"_id":"60abc7be8ebc3e55637197cb","slug":"baghpat-deadly-attack-on-priest-going-to-bath-in-yamuna-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत : यमुना में नहाने जा रहे पुजारी पर जानलेवा हमला, पीट-पीटकर किया अधमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत : यमुना में नहाने जा रहे पुजारी पर जानलेवा हमला, पीट-पीटकर किया अधमरा
Mon, 24 May 2021 09:05 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 24 May 2021 09:05 PM IST
सार
पुलिस ने शिवम पंडित को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस हमलावर युवकों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
घायल पुजारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में छपरौली क्षेत्र में सोमवार सुबह मंदिर के पुजारी पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पुजारी गंभीर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
जागौस गांव स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में शिवम पुत्र राजेंद्र पंडित पुजारी हैं। वह रोजाना की तरह सोमवार सुबह यमुना में स्नान करने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में खड़े कुछ युवकों ने उनसे गालीगलौज कर दी। जिसका विरोध करने पर पुजारी पर हमला कर दिया। जिसमें पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने पुजारी को किसी तरह बचाया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस ने शिवम पंडित को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस हमलावर युवकों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
उधर, थानाध्यक्ष छपरौली प्रदीप शर्मा ने बताया कि घायल पुजारी को हॉस्पिटल भर्ती कराया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।