फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Dead body of youth found in Ramala and he was identified as historysheeter

Baghpat: लाश मिलने से फैली सनसनी, हिस्ट्रीशीटर के रूप में हुई पहचान, आरोपी पर 11 मुकदमे हैं दर्ज

Sat, 14 Oct 2023 04:22 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 14 Oct 2023 04:22 PM IST
सार

Baghpat News : एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हिस्ट्रीशीटर के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
Baghpat: Dead body of youth found in Ramala and he was identified as historysheeter
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत में रमाला के कासिमपुर खेड़ी गांव में तालाब में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बहार निकलवाकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। काफी देर बाद शव की शिनाख्त कासिमपुर खेड़ी गांव के ही हिस्ट्रीशीटर अभिषेक उर्फ सोनू उर्फ ढोला (35) पुत्र महेंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


कासिमपुर खेड़ी गांव में शनिवार सुबह ग्रामीणों को रेलवे रोड स्थित तालाब में एक युवक का शव दिखाई दिया। तालाब में शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। काफी देर बाद शव की शिनाख्त ग्रामीणों ने रमाला थाने के हिस्ट्रीशीटर अभिषेक उर्फ सोनू उर्फ ढोला के रूप में की। सूचना पर हिस्ट्रीशीटर के परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव हिस्ट्रीशीटर का ही बताया।

हिस्ट्रीशीटर के पिता ने महेंद्र ने बताया कि अभिषेक उर्फ सोनू उर्फ ढोला दो दिन से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे लेकिन, उसका कहीं पता नहीं चल पाया था। थाना प्रभारी शिवदत्त ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि कासिमपुर खेड़ी रेलवे रोड पर स्थित तालाब में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। 

विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर जाकर शव को बहार निकलवाकर शव की शिनाख्त कराई जो कासिमपुर खेडी गांव के रहने वाले अभिषेक उर्फ ढोला के रूप में हुई। अभिषेक उर्फ सोनू उर्फ ढोला रमाला थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उस पर 11 मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें: दिलचस्प रिपोर्ट: VIP नंबर लेने की ऐसी होड़, विभाग ने कमा लिए करोड़ों रुपये, इन नंबरों की सबसे ज्यादा डिमांड

ढोला पर पहला मुकदमा 2013 में हत्या का दर्ज हुआ था। जिसमें वह जेल चला गया था। जेल से छूटने के बाद वह अपराध करता गया और उस पर आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हो गए। घटना की थाने में अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर के आधार पर घटना की जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: होश उड़ा देगा कब्रिस्तान का ये मंजर, शवों से सिर मिले गायब, डर के साये में पूरा गांव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed