फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Dead body of a youth found in jowar field, father said - my child was killed, arrest the killers.

Baghpat: ज्वार के खेत मे मिला युवक का शव, पिता बोले- मार डाला मेरा बच्चा, हत्यारों को गिरफ्तार करो

Thu, 28 Aug 2025 01:52 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 28 Aug 2025 01:52 PM IST
सार

आकाश ने बीएड कर रखा था और नौकरी की तलाश में था। दो दिन से वह लापता चल रहा था। बृहस्पतिवार को उसका शव खेत में पड़ा मिला। पिता और भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।  

विज्ञापन
Baghpat: Dead body of a youth found in jowar field, father said - my child was killed, arrest the killers.
आकाश की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फैजपुर निनाना गांव में बृहस्पतिवार सुबह आकाश का शव ज्वार के खेत में पड़ा मिला। वहां आए मृतक के पिता और भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


फैजपुर निनाना गांव निवासी कमल ने बताया कि उसका भाई आकाश दो दिन से लापता चल रहा था। बृहस्पतिवार सुबह खेत मे काम करने गई महिलाओं ने आकाश का शव पड़ा हुआ देखा। आकाश की बेल्ट, चप्पल अलग-अलग जगह पर मिली। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आकाश ने बीएड की पढ़ाई कर रखी है और कुछ दिन बहालगढ़ की निजी कम्पनी में नौकरी भी की। कमल ने आकाश की हत्या कर शव खेत मे फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहा है कि हत्या कैसे की गई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed