फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Dead body of a youth found hanging from a tree in Pusar forest, was missing for two days

बागपत: पुसार के जंगल में पेड़ पर युवक का शव लटका मिला, दो दिन से था लापता

Sun, 01 Oct 2023 03:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 01 Oct 2023 03:15 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में रविवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
Baghpat: Dead body of a youth found hanging from a tree in Pusar forest, was missing for two days
जांच करती पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बागपत जनपद के दोघट थानाक्षेत्र के पलड़ी गांव से दो दिन से लापता व्यक्ति का शव पुसार गांव के जंगल में पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। व्यक्ति नशे का आदी बताया गया है।

विज्ञापन


पुसार गांव के जंगल में रविवार को किसान आशीष मलिक के खेत के पास पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका मिला। उसने प्लास्टिक की रस्सी का फंदा लगा फांसी लगाई हुई थी। पूर्व प्रधान पुसार भाग्यवीर ने पुलिस को दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय जाट संसद: केंद्र में जाटों के आरक्षण का मुद्दा अहम, मेरठ से तय होगी लोकसभा चुनाव की दिशा

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना थाना प्रभारी सोनवीर सिंह सोलंकी पुलिस के साथ पहुंचे और शव को फांसी से नीचे उतरवाकर उसकी शनाख्त कराई। पलड़ी निवासी अनिल (40) पुत्र कृष्णपाल का शव था। थाना प्रभारी ने मृतक के भाई मोहित से पूछताछ कर बताया कि मृतक शुक्रवार सुबह से लापता था। वह नशे का आदी था।

मृतक की पत्नी विवाद के कारण कई  वर्ष पहले अपने मायके चली गई थी। घर पर मृतक के पिता कृष्णपाल, मां मूर्ति के अलावा बेटी शगुन, बेटा विशु व साकुल है। शुक्रवार से अनिल लापता था। उसकी रिश्तेदारो से फोन कर जानकारी की, लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया था।

बताया कि नशे का आदी होने के कारण परिजन ये ही सोचते रहे कि वह कहीं चला गया होगा। पहले भी इस तरह कई कई दिन गायब हो जाता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई मोहित ने थाने पर तहरीर दी है। एसओ ने बताया कि अनिल ने आत्महत्या का ही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और साफ हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed