{"_id":"68c04ab482b304c256041cf4","slug":"baghpat-dead-body-of-a-young-man-found-lying-on-the-railway-track-brother-said-hariom-lived-in-a-live-in-2025-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला युवक का शव, भाई बोला- लिव इन में रहता था हरिओम, पार्टनर ने कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला युवक का शव, भाई बोला- लिव इन में रहता था हरिओम, पार्टनर ने कर दी हत्या
Tue, 09 Sep 2025 09:12 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 09 Sep 2025 09:12 PM IST
सार
गाजियाबाद जिले के अमराला गांव का युवक खेकड़ा में किराये पर एक युवती के साथ रहता था। मंगलवार सुबह उसका शव रेल ट्रैक पर मिला। भाई की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Death
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खेकड़ा कस्बे के मोहल्ला रामपुर में किराये पर रहने वाले हरिओम (38) निवासी अमराला जिला गाजियाबाद का शव मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। उसके परिजनों ने हत्या कर शव ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाकर मां-बेटी समेत तीन के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं पोस्टमार्टम के बाद परिवार वाले शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
Trending Videos
गाजियाबाद जिले के अमराला गांव निवासी ओमेंद्र ने बताया कि उसका भाई हरिओम खेकड़ा कस्बे के मोहल्ला रामपुर की शाह गार्डन कॉलोनी में किराये के मकान में एक महिला के साथ लिव इन में रहता था। हरिओम शादी विवाह में डेकोरेशन करने के साथ ही एक कंपनी में मजदूरी करता था। मंगलवार सुबह पुलिस ने हरिओम की ट्रेन से कटकर मौत होने की जानकारी दी। वह अपने परिवार वालों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ओमेंद्र ने बताया कि उसका भाई हरिओम खेकड़ा में एक महिला के साथ लिव इन में रहता था। आरोप लगाया कि उस महिला, उसकी बेटी व एक अन्य व्यक्ति ने हरिओम की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे फेंक दिया। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कई बिंदुओं पर घटना की जांच शुरू कर दी।
उधर, हरिओम के साथ रहने वाली महिला ने बताया कि हरिओम सोमवार रात मजदूरी करने के लिए घर से गए थे। सीओ रोहन चौरसिया के अनुसार जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।