फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: dead body cot stolen by thieves, police engaged in house to house search

Baghpat: घर-घर मुर्दे की चारपाई ढूंढ रही पुलिस, पीड़ित बोला- कैसे मिलेगी बेटी की आत्मा को शांति

Wed, 14 Dec 2022 12:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 14 Dec 2022 12:33 PM IST
सार

कहने को यह एक मामूली घटना है लेकिन इसे लेकर बागपत की छपरौली पुलिस को काफी माथापच्ची करनी पड़ रही है। इन दिनों छपरौली पुलिस घर घर जाकर मुर्दे की चारपाई ढूंढ रही है, लेकिन अभी तक चारपाई का कोई सुराग नहीं लगा है। पीड़ित का कहना है कि चारपाई नहीं मिली तो मृतक की आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। आगे पढ़ें आखिर क्या है पूरा मामला।
 

विज्ञापन
Baghpat: dead body cot stolen by thieves, police engaged in house to house search
चारपाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक मुर्दे की चारपाई को ढूंढने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। दरअसल मुर्दे की चारपाई को चोर उठा ले गए। वहीं पीड़ित का कहना है कि चारपाई चोरी होने के बाद उनकी मृतक बेटी की आत्मा को आखिर कैसे शांति मिलेगी। वहीं पुलिस ने जल्द से जल्द चारपाई ढूंढने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


विज्ञापन



बागपत के छपरौली कस्बे की पट्टी जगमलान निवासी सुदेश पुत्र अतर सिंह ने सात दिसंबर को थाना छपरौली पहुंचकर तहरीर देते हुए बताया था कि उसकी पुत्री टीना की मृत्यु हो गई थी। जिसका अंतिम संस्कार करने के बाद रीति-रिवाज के अनुसार चारपाई को उल्टा कर गेट के पास टांग दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:BAGHPAT: नाला निर्माण में लगाई घटिया सामग्री, ग्रामीणों ने ठेकेदार को दौड़ाया, पुलिस से नोकझोंक

घर के बाहर से चोर ने चुराई मुर्दे की चारपाई
दो दिसंबर को किसी अज्ञात चोर ने घर के बाहर से ही चारपाई को चोरी कर लिया था। जिसकी शिकायत छपरौली थाने में भी की गई थी। लेकिन घटना के 12 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित आज फिर से थाना छपरौली पर पहुंचा और कार्रवाई की मांग की है।


पिता बोला-चारपाई मिलेगी तभी बेटी की आत्मा को मिलेगी शांति
उन्होंने बताया कि सात दिसंबर को तहरीर दी गई थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसी वजह से वह काफी परेशान है। उनका कहना है कि जब तक चारपाई नहीं मिलेगी, उसकी बेटी की आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। पीड़ित ने पुलिस से अनुरोध किया है कि उसकी चारपाई खोजी जाए। छपरौली थाना अध्यक्ष नितिन पांडेय ने बताया कि पुलिस छानबीन में लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed