{"_id":"67cad9da8fa2932a5600e7fd","slug":"baghpat-dangal-will-be-organized-in-gyaas-fair-on-march-10-wrestlers-from-many-states-will-participate-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat:10 मार्च को ग्यास मेले में होगा दंगल का आयोजन, हिस्सा लेंगे कई राज्यों के पहलवान, मिलेगा मोटा इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat:10 मार्च को ग्यास मेले में होगा दंगल का आयोजन, हिस्सा लेंगे कई राज्यों के पहलवान, मिलेगा मोटा इनाम
Fri, 07 Mar 2025 05:05 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Fri, 07 Mar 2025 05:05 PM IST
सार
बागपत जनपद के सांकरौद गांव में ग्यास मेले के उपलक्ष्य में दंगल का आयोजन दस मार्च को किया जाएगा।
विज्ञापन
दंगल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत जनपद के सांकरौद गांव में ग्यास मेले के उपलक्ष्य में दंगल का आयोजन दस मार्च को किया जाएगा। वहां कई राज्यों के पहलवान पहुंचकर दांव-पेंच दिखाएंगे और प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये का दिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकरौद गांव के पूर्व ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा ने बताया कि 10 मार्च को दंगल किया जाएगा। दंगल की तैयारी पूरी कर ली गई है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली व राजस्थान सहित कई राज्यों से 50 से अधिक पहलवान पहुंचकर दांव-पेंच दिखाएंगे।
विज्ञापन
दंगल में पुरूषों के साथ ही महिला पहलवान भी हिस्सा लेगी। दंगल में प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये, द्वितीय 51 हजार व तृतीय पुरस्कार 31 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा अन्य पुरस्कार देकर भी पहलवानों को सम्मानित किया जाएगा। दंगल में रेफरी का निर्णय अंतिम होगा और जिले के पहलवान भी दंगल में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन