फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: CRPF SI's shot dead body found in bathroom, father says - my son was murdered

Baghpat: सीआरपीएफ के एसआई का गोली लगा शव बाथरूम में मिला, खबर आई आत्महत्या की; पिता बोले- हत्या हुई

Mon, 29 Sep 2025 05:42 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 29 Sep 2025 05:42 PM IST
सार

गौरीपुर की इंद्रा कॉलोनी निवासी रमेश कुमार का झारखंड के रांची में धुरवी स्थित ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण चल रहा था। बैरक के बाथरूम में उनका शव पड़ा मिला। बागपत लाकर सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन
Baghpat: CRPF SI's shot dead body found in bathroom, father says - my son was murdered
Death सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के रांची के धुरवी स्थित ट्रेनिंग सेंटर में सीआरपीएफ के एसआई रमेश कुमार निवासी इंद्रा कॉलोनी गौरीपुर जवाहरनगर का गोली लगा शव बैरक के बाथरूम में मिला। उनका शव सोमवार को बागपत लाया गया और सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच कराए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

 

गौरीपुर जवाहरनगर गांव की इंद्रा कॉलोनी के रहने वाले ब्रह्मपाल सीआरपीएफ में हवलदार हैं और उनकी तैनाती गुवाहाटी में हैं। उनका दूसरे नंबर का बेटा रमेश कुमार (26) 2021 में बीएसएफ में भर्ती हुआ था। इसके बाद इस्तीफा देकर 2024 में सीआरपीएफ में एसआई पद पर भर्ती हो गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि रमेश कुमार का पहले चरण का प्रशिक्षण ग्वालियर में हुआ और उनको तकनीकी प्रशिक्षण के लिए बिहार के रांची में धुरवी स्थित सेंटर पर भेजा गया। पिता ब्रह्मपाल ने बताया कि वहां पर 25 सितंबर को पासिंग आउट परेड में रमेश कुमार को कंधों पर स्टार भी लगाए गए। 
 
विज्ञापन

बताया कि 26 सितंबर की रात करीब पौने तीन बजे ड्यूटी से अपने साथी के साथ बैरक में आ गए। इसके बाद चार बजे बाथरूम में गोली लगा शव पड़ा हुआ मिला। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने फोन कर रमेश कुमार के राइफल से गोली मारकर आत्महत्या करने की जानकारी परिजनों को दी। इसका पता चलने पर परिवार वाले रांची पहुंच गए।  ब्रह्मपाल का कहना है कि उनके बेटे रमेश ने आत्महत्या नहीं की। उन्होंने एसआई रमेश की हत्या की आशंका जताई और अफसरों से गंभीरता से जांच कराकर सत्यता का पता लगाने की मांग की।
 

परेड के बाद खुश थे रमेश, वीडियो कॉल पर बात भी की
सीआरपीएफ के हवलदार ब्रह्मपाल ने बताया कि रमेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। रमेश काफी होनहार थे, जिन्होंने बीएसएफ में हवलदार पद पर भर्ती होने के बाद सीआरपीएफ में एसआई बनने के लिए कड़ी मेहनत की। पासिंग आउट परेड होने के बाद वह काफी खुश थे। उन्होंने परिवार वालों से फोन और वीडियो कॉल पर बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि रमेश अविवाहित थे और परेशान होने जैसी कभी बात भी सामने नहीं आई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed