फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: criminal reward of Rs ten thousand injured in a police encounter, seven cases including murder

Baghpat: पुलिस मुठभेड़ में दस हजार का ईनामी बदमाश घायल, हत्या चोरी समेत सात मुकदमें हैं दर्ज

Tue, 05 Dec 2023 11:21 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 05 Dec 2023 11:21 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में पुसार-बराल मार्ग पर गांगनौली गांव में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमी कॉरिडोर के पास पुलिस की दस हजार के इनामी से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हुआ है। बदमाश पर हत्या, चोरी, छेड़छाड़ के सात मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
Baghpat: criminal reward of Rs ten thousand injured in a police encounter, seven cases including murder
पुलिस गिरफ्त में घायल बदमाश - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बागपत जनपद के दोघट थानाक्षेत्र में पुसार -बराल मार्ग पर गांगनौली गांव में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमी कॉरिडोर के पास सोमवार की देर रात पुलिस की दस हजार के ईनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। वह छेड़छाड़ के मुकदमे में दो साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने घायल बदमाश को बिनौली सीएचसी पर भर्ती कराया है। उसके कब्जे से एक तमंचा, बाइक बरामद हुई है। इस पर हत्या, चोरी, छेड़छाड़ के सात मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष सोनवीर सिंह सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार की रात साढ़े 12 बजे के लगभग पुलिस को सूचना मिली कि दस हजार का ईनामी बदमाश अरुण खरे पुत्र स्वर्गीय राजवीर निवासी नंगला कनवाडा पुसार-बराल मार्ग से होते हुए अपने घर जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: न्यूटिमा अस्पताल पर बवाल: IMA चिकित्सक बोले-बेसमेंट सील किया तो करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल, बैकफुट पर प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने टीकरी, दाहा, बामनौली चौकी प्रभारियों व पुलिस फोर्स के साथ पुसार-बराल मार्ग पर गांगनौली गांव के पास दिल्ली-देहरादून इकोनॉमी कॉरिडोर के पास घेराबंदी कर दी। इसी समय बाइक पर आ रहे बदमाश अरुण खरे को पुलिस ने घेर लिया।

खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग। पुलिस की गोली बदमाश के दाहिने पैर में लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया और घायल अवस्था में उसे सीएचसी बिनौली पर भर्ती कराया। उसके कब्जे के एक बाइक, 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ।

उन्होंने बताया कि वह 2021से छेड़छाड़ के मुकदमे में फरार चल रहा था। उसने उत्तराखंड के ऋषिकेश क्षेत्र में छह जनवरी 2023 को हत्या की घटना को अंजाम दिया था। उस पर विभिन्न थानों में हत्या, चोरी, छेड़छाड़ के सात मुकदमे दर्ज है। बताया के सीएचसी से उपचार के बाद घायल बदमाश की छुट्टी कर दी गई है। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed