फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: criminal carrying a reward of ten thousand and jumped into Yamuna after police chased him

Baghpat: पुलिस के डर से यमुना में कूदा दस हजार का ईनामी, घेराबंदी के बाद कार छोड़कर भाग रहा था गैंगस्टर

Thu, 09 Nov 2023 09:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 09 Nov 2023 09:29 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में पुलिस के डर से बदमाश पुल पर गाड़ी छोड़कर यमुना में कूद गया। पुलिस ने बदमाश को यमुना से बाहर निकाला। बताया गया कि यमुना में कूदने से बदमाश का पैर टूट गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
Baghpat: criminal carrying a reward of ten thousand and jumped into Yamuna after police chased him
पुल पर गाड़ी छोड़क यमुना में कूदा बदमाश - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जनपद में पुलिस के पीछा करने पर दस हजार रुपये का ईनामी गैंगस्टर पुल से यमुना नदी में कूद गया। जिससे उसके पैर की हड्डी टूट गई। उसे पुलिस कर्मियों ने घायल अवस्था में यमुना नदी से बाहर निकाला और जिला अस्पताल में उपचार कराया। जिसके बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


खतौली के रहने वाले गुलजार के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज है और उसपर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई कर दी थी। गैंगस्टर के मामले में गुलजार पिछले एक साल से फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस ने दस हजार रुपये का ईनाम घोषित कर दिया था।

विज्ञापन

एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि निवाड़ा यमुना पुल पर बुधवार की देर रात चेकिंग कर रही पुलिस टीम को दस हजार रुपये के ईनामी गैंगस्टर गुलजार के पुल से होते हुए हरियाणा जाने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने उसकी कार को रुकवाने का प्रयास किया।

पुलिस के घेराबंदी करते ही गैंगस्टर गुलजार गाड़ी छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो वह गिरफ्तारी से बचने के लिए पुल से यमुना नदी में कूद गया। जिससे उसके पैर की हड्डी टूट गई। उसे पुलिस ने नदी से निकाला और बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed