{"_id":"633313d8b9069353360a62b4","slug":"baghpat-court-orders-attachment-of-house-of-bsp-leader-yakub-qureshi","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बसपा नेता के मकान की होगी कुर्की, अदालत ने दिए आदेश, पीएम मोदी के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बसपा नेता के मकान की होगी कुर्की, अदालत ने दिए आदेश, पीएम मोदी के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
Tue, 27 Sep 2022 08:47 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 27 Sep 2022 08:47 PM IST
सार
पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कोर्ट में पेश होने पर मकान की कुर्की के आदेश जारी हुए। कोर्ट ने पूर्व मंत्री व बसपा नेता याकूब कुरैशी के मकान की कुर्की के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
हाजी याकूब कुरैशी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मंत्री व बसपा नेता हाजी याकूब कुरैशी के कोर्ट में पेश नहीं होने पर मकान की कुर्की के आदेश जारी किए गए है। याकूब कुरैशी ने चुनावी सभा में पीएम नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और उस मामले में वह कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2014 में बसपा से तत्कालीन एमएलसी प्रशांत चौधरी को प्रत्याशी बनाया गया था। प्रशांत चौधरी ने नौ मार्च 2014 को घनश्यामदास रोड पर चुनावी सभा कराई थी। उस सभा में मेरठ के रहने वाले पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। जिसमें बागपत कोतवाली के एसआई वीरेंद्र पंवार ने आचार संहिता उल्लंघन का एक मुकदमा याकूब कुरैशी व तत्कालीन जिलाध्यक्ष एडवोकेट हरवीर सिंह पर दर्ज कराया था।
विज्ञापन
यह मामला सीजेएम प्रीति सिंह की अदालत में विचाराधीन है। इसमें पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी अदालत में तारीख पर नहीं पहुंच रहे हैं। अदालत ने याकूब कुरैशी का गैर जमानती वारंट व मकान की कुर्की के लिए नोटिस पहले जारी किया था। उसके बावजूद वह अदालत में पेश नहीं हुए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें Ankita Bhandari Murder: होश उड़ा देंगे पुलकित के बड़े राज, महिला की जुबानी, पूर्व मंत्री के बेटे की पूरी कहानी
वहीं मंगलवार को अदालत ने उनके मकान की कुर्की के आदेश जारी किए। इसको लेकर मेरठ आईजी को भी पत्र लिखने की बात कही जा रही है। इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख 15 अक्तूबर तय की गई है।
यह भी पढ़ें: रिहायशी इलाके में संकट: पानी के लिए तरस गए मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं, जानें पूरा मामला