{"_id":"69b660eabce86c30820941c9","slug":"baghpat-country-s-first-wwe-female-wrestler-kavita-dalal-joins-rld-leaves-aap-2026-03-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: रालोद में शामिल हुईं देश की पहली डब्ल्यूडब्ल्यूई महिला रेसलर कविता दलाल, 'आप' को छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: रालोद में शामिल हुईं देश की पहली डब्ल्यूडब्ल्यूई महिला रेसलर कविता दलाल, 'आप' को छोड़ा
Sun, 15 Mar 2026 01:04 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:04 PM IST
सार
बिजवाड़ा गांव की बहू कविता दलाल ने रालोद के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल के साथ दिल्ली में जयंत सिंह से मिलकर रालोद ज्वाइन की। कविता हरियाणा से विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं।
विज्ञापन
जयंत चौधरी से मिलीं कविता दलाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की पहली डब्ल्यूडब्ल्यूई महिला रेसलर कविता दलाल ने आम आदमी पार्टी को छोड़कर परिवार सहित रालोद का दामन थाम लिया है। बागपत के बिजवाड़ा गांव की बहू कविता दलाल शनिवार को रालोद के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल के साथ दिल्ली में केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह से मिलकर पार्टी में शामिल हो गईं।
विज्ञापन
हरियाणा के जींद जिले की रहने वाली कविता दलाल ने वर्ष में 2009 में बागपत के बिजवाड़ा गांव के वालीबाल खिलाड़ी गौरव तोमर से शादी की। कविता ने वेटलिफ्टिंग के अलावा भारतीय परंपरा के प्रतीक सूट-सलवार में डब्ल्यूडब्ल्यूई रिंग में उतकर ख्याति प्राप्त की। वह द ग्रेट खली को अपना गुरु मानती हैं। इसलिए ही कविता को द ग्रेट लेडी खली के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन
कविता ने वर्ष 2024 में आम आदमी पार्टी से हरियाणा के जींद जिले की जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पहलवान विनेश फौगाट के सामने चुनाव लड़ा था और वह हार गई थीं। कविता शनिवार को अपने पति गौरव तोमर, ससुर बिजेंद्र सिंह, रालोद के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल के साथ दिल्ली में केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिंह के आवास पर पहुंचीं। वहां जयंत ने उन्हें रालोद की सदस्यता ग्रहण कराई। इनके साथ ही सचिन प्रधान, विवेक सोलंकी ने भी रालोद की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन