फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Constable killed in accident on Eastern Peripheral Expressway, fellow injured

Baghpat: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर हादसे में सर्विलांस सैल में तैनात सिपाही की मौत, साथी घायल

Wed, 26 Apr 2023 12:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 26 Apr 2023 12:38 PM IST
सार

बागपत जनपद में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर कुंडली के नजदीक ट्रक की टक्कर से एक सिपाही की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सिपाही की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
Baghpat: Constable killed in accident on Eastern Peripheral Expressway, fellow injured
मृतक सिपाही दीपक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर कुंडली के नजदीक ट्रक की टक्कर से सर्विलांस सैल में तैनात सिपाही की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। उधर सोनीपत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


सर्विलांस सैल में तैनात दीपक यादव और उनका साथी गवेंद्र मंगलवार रात किसी मामले में दबिश देने के लिए सोनीपत क्षेत्र में जा रहे थे। बताया कि देर रात करीब तीन बजे जैसे ही दोनों ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर कुंडली के नजदीक पहुंचे तो उनकी कार  में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें सिपाही दीपक यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी गवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur : इन जुड़वा बहनों की शक्ल-आदतें हैं एक जैसी, हाईस्कूल का रिजल्ट आया तो नंबर भी मिले एक जैसे

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत पुलिस ने मृतक के शव को फिम्स हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बागपत की भजन विहार कालोनी में रहने वाले मृतक सिपाही दीपक यादव मूल रूप से नौरंगाबाद, तहसील सिकंदराबाद जिला बुलंदशहर का रहने वाला था। जो पहले एसओजी टीम में और अब सर्विलांस सैल में तैनात थे।

बताया कि दोनों सिपाही किसी मामले में  दबिश देने के लिए जा रहे थे, लेकिन हादसे में मौत हो गई। उधर सिपाही के परिवार वाले और बागपत से  पुलिसकर्मी भी फिम्स हॉस्पिटल पहुंच गए। सिपाही की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस महकमे में शोक की लहर
सर्विलांस सैल में तैनात सिपाही दीपक यादव की हादसे में मौत होने से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। जिसके बाद काफी संख्या में पुलिसकर्मी भी सोनीपत पहुंच गए। इसके अलावा भजन विहार कालोनी स्थित आवास पर भी तांता लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed