फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Class 5 student dies of electrocution while playing TV, know how to take care of your children

Baghpat: टीवी चलाते समय करंट लगने से पांचवीं की छात्रा की मौत, जानें कैसे अपने बच्चों का रखें ध्यान

Fri, 16 Aug 2024 10:24 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 16 Aug 2024 10:24 PM IST
सार

टीवी चलाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड में तार लगाते समय पांचवीं की छात्रा की मौत हो गई। तार में प्लग नहीं लगा हुआ था। 

विज्ञापन
Baghpat: Class 5 student dies of electrocution while playing TV, know how to take care of your children
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रटौल के खैला गांव में टीवी चलाने के लिए बोर्ड में तार लगाते समय पांचवीं कक्षा की छात्रा गुड्डन (13) झुलस गई। दिल्ली के अस्पताल में पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


खैला गांव के रहने वाले मनोज की बेटी गुड्डन पांचवीं कक्षा में पढ़ती थी। वह बृहस्पतिवार देर रात घर में टीवी चलाने के लिए बोर्ड में तार लगा रही थी। तभी करंट लगने से गुड्डन दूर जाकर गिरी। उसकी चीख सुनकर परिजन दौड़कर कमरे में पहुंचे और उसे उठाकर पांची गांव के निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने गुड्डन की हालत गंभीर देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया। दिल्ली के अस्पताल में पहुंचने से पहले ही गुड्डन की मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव आ गए और अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका गुड्डन पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर पर थी।
विज्ञापन


ऐसे बचाएं अपने बच्चों को 
बच्चों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से दूर रखें। घर में कोई भी तार खुला न छोड़ें, उसमें प्लग लगाकर रखें। मोबाइल चार्ज करने के बाद चार्जर निकाल दें, उसे इलेक्ट्रोनिक बोर्ड में लगा न रहने दें। उसमें करंट प्रवाहित होता रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed