Baghpat News: चेक बाउंस होने पर डेढ़ साल की सजा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 24 लाख का जुर्माना भी लगाया
Baghpat News : चेक बाउंस होने पर डेढ़ साल की सजा सुनाई गई है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 24 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद में कासिमपुर खेड़ी गांव के व्यक्ति को दिया गया 18 लाख रुपये का चेक बाउंस हाेने के मामले में मंगलवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने फैसला सुनाया। जिसमें चेक देने वाले को डेढ़ साल की सजा सुनाई गई और 24 लाख रुपये अर्थदंड लगाया गया। जिसमें 23 लाख रुपये वादी को देने के आदेश दिए गए।
जिला शासकीय अधिवक्ता राहुल नेहरा ने बताया कि कासिमपुर खेड़ी गांव के रहने वाले राजेंद्र सिंह ने दिसंबर 2012 में न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया था। जिसमें राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह देहरादून के रहने वाले रवि बागिया के साथ साझे में व्यापार करता था। जिसने उसे विजय बैंक देहरादून का 18 लाख रुपये का चेक दिया था। उसने किशनपुर बराल गांव की सिंडिकेट बैंक शाखा में लगाया तो खाते में रुपये नहीं होने के कारण चेक बाउंस हो गया। जिसके बाद रवि बागिया ने बैंक में रुपये जमा करने की बात कही तो उसने बैंक शाखा में दोबारा चेक लगा दिया, लेकिन चेक दोबारा बाउंस हो गया। जिसके बाद उसके 18 लाख रुपये देने से मना कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: Shamli: किशोर की हत्या में बड़ा खुलासा, कुकर्म के बाद गला दबाकर दी थी मौत, पुलिस के सामने फूट-फूटकर रोए आरोपी
इस मामले में मंगलवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल कुमार सिंह ने रवि बागिया को डेढ़ साल की सजा सुनाई और 24 लाख रुपये अर्थदंड लगाया। जिसे अदा नहीं करने पर एक साल की सजा बढ़ाने के आदेश दिए गए।
यह भी पढ़ें: परिवार पर टूटा कहर: पिता की अर्थी का सामान लेने गए जवान बेटे की सदमे में मौत, घर से एक साथ उठीं दो अर्थियां