{"_id":"63f62d121d6a18a80105c2bb","slug":"baghpat-chatwala-harendra-changed-his-look-and-again-video-viral-on-social-media-and-said-will-not-forget-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ट्रेंड कर रहा 'बैटल ऑफ बागपत', लोग बोले-न भूले हैं-न भूलेंगे, सेल्फी वालों से परेशान चाचा ने लुक किया चेंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ट्रेंड कर रहा 'बैटल ऑफ बागपत', लोग बोले-न भूले हैं-न भूलेंगे, सेल्फी वालों से परेशान चाचा ने लुक किया चेंज
Wed, 22 Feb 2023 08:27 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 22 Feb 2023 08:27 PM IST
सार
Baghpat News : सोशल मीडिया पर 'बैटल ऑफ बागपत' फिर से ट्रेंड कर रहा है। लोगों ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि न भूले हैं - न भूलेंगे। उधर, चाट वाले चाचा ने सेल्फी वालों से परेशान होकर लुक ही चेंज कर लिया।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के बड़ौत में चाट वालों के बीच दो साल पहले हुए झगड़े के बाद मशहूर हुए चाट वाले चाचा ने एक बार फिर अपना लुक चेंज कर लिया है। उन्होंने अपने बाल कटवाने का कारण सेल्फी से परेशान होना बताया है।
विज्ञापन
दो साल पहले नगर में चाट वालों के समूह के बीच लड़ाई हुई थी। झगड़े के दौरान हरेंद्र अपने बालों के चलते सुर्खियों में आ गया था। लोग इन्हें बागपत के आइंस्टीन चाचा कहकर बुलाने लगे थे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस दोनों गुटों के लोगों को पकड़कर थाने भी लेकर आई, लेकिन फिर बाद में छोड़ दिया।
विज्ञापन
दो साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर बैटल ऑफ बागपत ट्रेंड करने लगा है। ट्विटर यूजर विवेक शुक्ला ने मजाकिया अंदाज में वीडियो शेयर करते हुए लिखा, न भूले हैं - न भूलेंगे, 22 फरवरी, सन 2021 को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्वतंत्र भारत का प्रथम चाट विद्रोह हुआ था। इस भीषण युद्ध में शामिल समस्त पराक्रमी योद्धाओं को नमन।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: नग्न अवस्था में मिला था गर्भवती का शव, 10 दिन बाद भी न हुई पहचान, किट्टू-शिवांगी का भी नहीं सुराग
चाचा चाट वाले नाम से मशहूर हरेंद्र ने बताया कि आए दिन दूर-दराज व जनपद के लोग दुकान पर आते हैं और सेल्फी लेते हुए झगड़े का कारण पूछते थे। बार-बार झगड़े का कारण बताने से तंग आकर अपना लुक चेंज कर दिया। हरिद्वार जाकर बाल कटवा लिए। ताकि लोग उन्हें न पहचाने, लेकिन उनके बाल कटवाने के बाद फिर से एक बार वे चर्चाओं में आ गए हैं।
यह भी पढ़ें: शादी की खुशियों में मातम: पिता-पुत्र की मौत से मचा कोहराम, नहीं बचा कोई कमाने वाला, आज जानी थी भतीजे की बरात