फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Case registered against 3 including manager for embezzlement of Rs 6.06 lakh, company pledges gold

Baghpat: 6.06 लाख के गबन में प्रबंधक समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सोना गिरवी रखती है कंपनी

Mon, 26 Aug 2024 07:28 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 26 Aug 2024 07:28 PM IST
सार

छह लाख के गबन के आरोप में फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Baghpat: Case registered against 3 including manager for embezzlement of Rs 6.06 lakh, company pledges gold
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर में दिल्ली रोड स्थित आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस कंपनी की शाखा से 6.06 लाख रुपये के गबन में पुलिस ने शाखा प्रबंधक, उपशाखा प्रबंधक समेत तीन कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक रामधन मीना निवासी डेरा जनपद अलवर ने कोतवाली में दी शिकायत में बताया कि उनकी कपंनी सोना गिरवी रखकर लोन देती है। 14 जून को कंपनी के लेखा परीक्षक मनीष कुमार ने शाखा में आकर सत्यापन किया। सत्यापन में कंपनी के लॉकर से 6.06 लाख रुपये गायब मिले। इसके बाद शाखा प्रबंधक देवेश कुमार, उप शाखा प्रबंधक अमित कुमार और जूनियर स्टाफ शैंकी शर्मा से स्पष्टीकरण मांगा गया, तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाये। इस प्रकरण की जानकारी कंपनी के उच्च अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, तहरीर मिलने पर पुलिस ने शाखा प्रबंधक देवेश कुमार, उप शाखा प्रबंधक अमित कुमार और जूनियर स्टाफ शैंकी शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed