फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Car suddenly appeared on the National Highway, Shamli depot bus overturned, screams

Baghpat: नेशनल हाईवे पर अचानक सामने आ गई कार, शामली डिपो की बस पलटी, मची चीख-पुकार, 20 यात्री घायल

Mon, 23 Jun 2025 12:47 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 23 Jun 2025 12:47 PM IST
सार

कलक्ट्रेट के निकट औद्योगिक क्षेत्र के कट पर यह हादसा हुआ। राहगीरों ने पलटी बस पर चढ़कर यात्रियों को निकाला। बस के नीचे कोई दबा तो नहीं, इसकी भी तलाश की गई। 
 

विज्ञापन
Baghpat: Car suddenly appeared on the National Highway, Shamli depot bus overturned, screams
हाईवे पर पलटी बस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर कलक्ट्रेट के पास औद्योगिक क्षेत्र के कट पर रविवार रात कार को बचाने के प्रयास में शामली डिपो की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार करीब 20 यात्री घायल हो गए। इससे नेशनल हाईवे पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने मदद करके यात्रियों को बाहर निकाला। इसमें बड़ौत व शामली के यात्री थे, जो अन्य बसों में सवार होकर आगे गए।
विज्ञापन

Baghpat: Car suddenly appeared on the National Highway, Shamli depot bus overturned, screams
पुलिस को घटना की जानकारी देते यात्री। - फोटो : अमर उजाला
बावली निवासी बस चालक विनोद परिचालक इलियास के साथ शामली डिपो की बस में दिल्ली से यात्रियों को लेकर शामली जा रहा था। रात में करीब दस बजे उनकी बस दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर औद्योगिक क्षेत्र के कट के सामने पहुंची तो बड़ौत की तरफ से आई कार कट से मुड़ने लगी। कार को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय पशु स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान के सामने सड़क किनारे खाई में पलट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Baghpat: Car suddenly appeared on the National Highway, Shamli depot bus overturned, screams
घायल यात्री। - फोटो : अमर उजाला
बस पलटने के बाद संस्थान की दीवार से टकराकर रुक गई। इस हादसे के समय बस में करीब 40 यात्री सवार थे। बस में सवार 20 से अधिक यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। इनमें मोहम्मद आदिल निवासी कांधला शामली को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उधर, मामूली रूप से घायल हुए अन्य यात्री दूसरे वाहनों व बसों में बैठकर अपने गंतव्य की तरफ रवाना हो गए। इस मामले में एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि कार को बचाने के प्रयास में हादसा हुआ। कुछ यात्री मामूली रूप से घायल हो गए, जो खुद ही अन्य वाहनों में सवार होकर चले गए। इसमें किसी की तरफ से शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन

हाईवे पर मची चीख पुकार तो मदद को आए लोग
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर हादसा होते ही बस में बैठे यात्रियों ने बचाव के लिए चीख पुकार शुरू कर दी। तभी वहां से गुजर रहे वाहन रुक गए। इसमें किसान नेता विरेंद्र उर्फ बिल्लू खेड़ा और अन्य राहगीरों ने यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। राहगीर बस के ऊपर चढ़ गए और आपातकालीन द्वार को खोलकर उससे भी यात्रियों को बाहर निकाला। वहां कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई तो पुलिस ने भी यात्रियों को बाहर निकवाया। हालांकि किसी को ज्यादा चोट नहीं लगी थी।
 

बस के नीचे भी तलाश किए गए यात्री
नेशनल हाईवे पर हादसा होने के बाद बस में बैठे यात्रियों को बाहर जरूर निकाल लिया गया। मगर इसके बाद बस के नीचे किसी के दबे होने की आशंका को लेकर तलाशी अभियान जारी रहा। बस हटवाने के बाद नीचे भी यात्री तलाश किए गए, लेकिन कोई नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed