{"_id":"6a37cd53711aaff1af038644","slug":"baghpat-bull-attacks-farmer-returning-from-fields-repeatedly-tosses-him-with-its-horns-death-2026-06-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: खेत से लौट रहे किसान को सांड़ ने पटक-पटककर मार डाला, बचाने आए लोगों पर भी किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: खेत से लौट रहे किसान को सांड़ ने पटक-पटककर मार डाला, बचाने आए लोगों पर भी किया हमला
Sun, 21 Jun 2026 05:12 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 21 Jun 2026 05:12 PM IST
सार
बागपत जिले के भैडापुर गांव में बुजुर्ग किसान उदयवीर खेत से लौट रहे थे। रास्ते में पीछे से सांड़ ने पहले टक्कर मारी, फिर कई बार उठाकर पटका। उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बुजुर्ग की मौत पर घर में गमजदा महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भैडापुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां खेत से लौट रहे 75 वर्षीय किसान उदयवीर पर आवारा सांड़ ने हमला कर दिया। इस हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में दिल्ली ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस दुखद घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
भैडापुर गांव निवासी उमेश ने बताया कि उनके पिता उदयवीर शनिवार शाम लगभग सात बजे अपने खेतों से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक आवारा सांड़ ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। सांड़ ने किसान को कई बार उठाकर पटका, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बचाने के लिए कई किसान दौड़े, तो सांड़ ने उन पर भी हमला किया। किसान उदयवीर अचेत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उदयवीर सिंह को दिल्ली के अस्पताल ले जाने लगे। हालांकि गंभीर चोटों के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका और देर रात उनकी मृत्यु हो गई। मौत की खबर सुनते ही गांव में मातम पसर गया। ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंचने लगे।
रविवार सुबह दस बजे किसान उदयवीर सिंह का उनके पैतृक गांव भैडापुर में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस घटना ने एक बार फिर आवारा पशुओं की समस्या और उससे होने वाले खतरों को उजागर किया है। ग्रामीण इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाएं न हों।
ये भी देखें...
Baghpat: 70 साल पुरानी मस्जिद पर चला बुलडोजर, गुलशार की शिकायत पर हुई कार्रवाई, जानें क्या है पूरा मामला
ये भी देखें...
Baghpat: 70 साल पुरानी मस्जिद पर चला बुलडोजर, गुलशार की शिकायत पर हुई कार्रवाई, जानें क्या है पूरा मामला