{"_id":"67fbb4215ae88a6ac8061f23","slug":"baghpat-bsf-jawan-coming-home-on-leave-dies-in-an-accident-two-daughters-kept-waiting-for-their-father-2025-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: छुट्टी पर घर आ रहे बीएसफ जवान की हादसे में मौत, पापा का इंतजार करती रहीं दो बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: छुट्टी पर घर आ रहे बीएसफ जवान की हादसे में मौत, पापा का इंतजार करती रहीं दो बेटियां
Sun, 13 Apr 2025 06:25 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 13 Apr 2025 06:25 PM IST
सार
सैड़भर गांव के कुलदीप अमृतसर में तैनात थे। शनिवार को वह घर आ रहे थे, तो उनके दोस्त रिंकू और कुलदीप उन्हें लेने सोनीपत चले गए। रास्ते में नील गायब से टकराकर उनकी कार पेड़ में जा घुसी। दोनों दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
कुलदीप की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ड्यूटी से छुट्टी पर घर आ रहे सैड़भर गांव के बीएसएफ जवान कुलदीप (31) की शनिवार रात हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब दो दोस्त उनको सोनीपत से कार में लेकर आ रहे थे। डौला-अमीनगर सराय मार्ग पर नीलगाय के टकराने पर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार में सवार दोनों दोस्त घायल हो गए। घायलों का मेरठ के अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
सैड़भर गांव के रहने वाले कुलदीप बीएसएफ में जवान थे और अमृतसर में तैनात थे। शनिवार को कुलदीप छुट्टी पर घर वापस आ रहे थे। इसका पता चलने पर कुलदीप के दो दोस्त रिंकू निवासी सिंघावली अहीर और कुलदीप निवासी खिंदौड़ा कार लेकर सोनीपत चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार देर रात जवान को लेकर वापस लौटते समय वह डौला-अमीनगर सराय मार्ग पर पहुंचे तो कार के सामने अचानक नीलगाय आ गई। नीलगाय की टक्कर से कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। कार में पीछे बैठे जवान कुलदीप के सिर में चोट लगने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का पता चलने पर पुलिस और परिजन वहां पहुंचे।
पुलिस ने घायल रिंकू और कुलदीप का पिलाना सीएचसी में उपचार कराया, जहां दोनों की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने बीएसएफ जवान कुलदीप के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिंघावली अहीर पुलिस का कहना है कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है।
इंतजार करती रह गई दो बेटियां
बीएसएफ के जवान कुलदीप दो भाइयों में छोटे थे। उनके बड़े भाई की कई साल पहले मौत हो गई थी। परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं, जिनमें एक बेटी दो वर्ष और दूसरी बेटी चार वर्ष की है। शनिवार रात जवान के छुट्टी पर घर आने की सूचना पर बेटियां इंतजार करनी लगीं। मगर, घर पर उनकी हादसे में मौत होने की खबर ही पहुंची।
बीएसएफ के जवान कुलदीप दो भाइयों में छोटे थे। उनके बड़े भाई की कई साल पहले मौत हो गई थी। परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं, जिनमें एक बेटी दो वर्ष और दूसरी बेटी चार वर्ष की है। शनिवार रात जवान के छुट्टी पर घर आने की सूचना पर बेटियां इंतजार करनी लगीं। मगर, घर पर उनकी हादसे में मौत होने की खबर ही पहुंची।