फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Brother dies before sister marriage procession in family

Baghpat: बहन की बरात आने से पहले भाई की मौत, मातम में बदली शादी की खुशियां, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 24 Apr 2024 03:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 24 Apr 2024 03:35 PM IST
सार

बागपत जनपद के रटौल थानाक्षेत्र के एक परिवार में बेटी की बरात आने से पहले ही बेटे की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की खुशियां काफूर हो गईं। 

विज्ञापन
Baghpat: Brother dies before sister marriage procession in family
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के रटौल थानाक्षेत्र  में बहन की बारात आने से पहले भाई की बीमारी के कारण मौत हो गई है, जिससे सारी खुसी मातम में बदल गईं। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मचा गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पांची निवासी नबाब ने बताया कि आज शाम को उसकी बेटी सदफ की बारात आनी है। महीनों पहले से ही घर मे बेटी की शादी की तैयारी बड़ी धूमधाम से चल रही थीं। लेकिन दिन में बेटे की मौत से मातम छा गया।
विज्ञापन

सोमवार को बेटे आसिम(25) को पेट में तेज दर्द हुआ तो उसे गांव के नजदीक ही चिकित्सक को दिखाया गया, वहीं ज्यादा हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे बड़े हॉस्पिटल में दिखाने की बात कही। इसके बाद परिजनों द्वारा मंगलवार को उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था।

परिजनों के अनुसार डॉक्टरों ने उसे पीलिया, शुगर होने की बात कही थी, जहां बुधवार सुबह आसिम की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत का समाचार मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मृतक आसिम की छोटी बहन सदफ की आज शाम को गाजियाबाद से बारात बारात आनी है।

बहन की बारात आने से पहले ही भाई की मौत से परिवार की सारी खुशियां मातम में बदल गईं। वहीं जवान बेटे की मौत होने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। 

बताया गया कि आसिम रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलता था। उसकी तीन वर्ष पहले शादी हुई थी। उसकी एक वर्ष की बेटी है। वहीं पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed