फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Clash breaks out at a college as people from two villages get into a fight; students are chased

बागपत: कॉलेज में घुसकर मारपीट, दो गांवों के लोग भिड़े, दौड़ा-दौड़ाकर पीटे छात्र, 70 के खिलाफ रिपोर्ट

Wed, 21 Oct 2026 07:39 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 21 Oct 2026 07:39 PM IST
सार

रामलीला देखने के दौरान तीन दिन पहले निबाली और अहमदशाहपुर पदड़ा गांव के छात्रों में झगड़ा हो गया था। उसी विवाद में बुधवार को दोनों पक्षों के दर्जनों लोग आमने-सामने आ गए। कई छात्र घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Baghpat: Clash breaks out at a college as people from two villages get into a fight; students are chased
मौके पर पहुंची पुलिस और परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अहमदशाहपुर पदड़ा गांव में तीन दिन पहले रामलीला में हुए झगड़े को लेकर बुधवार को शास्त्री स्मारक इंटर कॉलेज में बवाल हो गया। अहमदशाहपुर पदड़ा के युवकों ने निबाली के छात्रों को दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा। वहां शिक्षक व अन्य छात्र भी आ गए और हमलावरों को घेरकर पिटाई कर दी। एक पक्ष के छात्र विकुल, मोहित और दूसरे पक्ष के गय्यूर, वसीम समेत चार घायल हो गए। वहां पुलिस का घेराव कर लोगों ने हंगामा किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के 20 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

अहमदशाहपुर पदड़ा गांव में रामलीला चल रही थी। तीन दिन पहले निबाली गांव के 11वीं के छात्र विपुल का अहमदशाहपुर पदड़ा गांव के गय्यूर के बेटों के साथ विवाद हो गया। वहां पर दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई, लेकिन गांव के लोगों ने समझौता कराकर शांत करा दिया। विपुल की अहमदशाहपुर पदड़ा गांव के शास्त्री स्मारक इंटर कॉलेज में 11वीं की परीक्षा चल रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पिता महेश ने आरोप लगाया कि बुधवार की सुबह विपुल परीक्षा देने के लिए कॉलेज गया था, तभी गय्यूर पक्ष के लोगों ने गेट खोलकर कॉलेज में घुसकर हमला कर दिया। विपुल को बचाने आए गांव के ही 9वीं के छात्र मोहित को भी लाठी-डंडों से पिटाई कर घायल कर दिया। दोनों भागकर दूसरे कमरे में घुस गए, मगर दोनों को वहां से निकालकर पीटा गया। बचकर भागे तो पीछा करके पिटाई की गई।
 
विज्ञापन

वहीं गय्यूर पक्ष का आरोप है कि निबाली गांव के लोगों ने उन पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। गय्यूर, टेंपो चालक वसीम, छात्र अलीशान और मिसबाह घायल हो गए। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। तभी शिक्षकों ने एक हमलावर को पकड़कर कमरे में बंद कर पुलिस को बुला लिया। सूचना मिलने पर कॉलेज में आए पुलिसकर्मियों ने मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन हंगामा चलता रहा। एएसपी के सामने भी महिलाओं ने हंगामा किया, जिन्हें खदेड़कर हटाया गया।
 

पुलिस ने घायल छात्रों का जिला अस्पताल में उपचार कराया, जहां से विपुल और मोहित की हालत गंभीर होने पर मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस मामले में एसआई सीमा सिंह ने दोनों पक्षों के 20 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई।
 

शिक्षकों के आश्वासन पर परीक्षा देने आया था विपुल
महेश ने बताया कि रामलीला में गय्यूर पक्ष के लोगों ने अंजाम भुगत लेने और कॉलेज में आने पर सबक सिखाने की धमकी दी थी। इससे भयभीत विपुल ने परीक्षा देने से भी मना कर दिया था। बुधवार को कॉलेज के शिक्षकों ने झगड़ा नहीं होने का आश्वासन देकर बुलाया था।
 

एक प्रतिनिधि पर कॉलेज का गेट खोलने का आरोप 
निबाली गांव के महेश ने आरोप लगाया कि विपुल को पीटने के लिए गय्यूर पक्ष के लोगों की भीड़ कॉलेज के गेट पर पहुंच गई थी। वहां पर परीक्षा चलने के कारण गेट बंद किया गया था। आरोप लगाया कि गांव के एक प्रतिनिधि ने गेट खोलकर भीड़ को अंदर भेज दिया, जिन्होंने छात्रों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
 

दोनों गांवों में तनाव, पुलिस और पीएसी तैनात
अहमदशाहपुर पदड़ा गांव के शास्त्री स्मारक इंटर कॉलेज में बुधवार की सुबह हुए बवाल के कारण दोनों गांवों के लोगों में तनातनी हो गई है। तनाव की स्थिति देखते हुए पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई है। साथ ही लोगों को शांतिभंग करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

ये बोले एएसपी
कॉलेज में हुए झगड़े में पुलिस की तरफ से दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूरे मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- प्रवीण कुमार चौहान, एएसपी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed