UP: नरेश टिकैत बोले- सरकार के आगे दुम हिलाती है ईडी, बजट और सीएम गिरफ्तारी को लेकर कही बड़ी बात
Baghpat News : भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि ईडी सरकार के आगे दुम हिलाती है। जो भी सरकार के खिलाफ बोलता है, उसी के पीछे ईडी लग जाती है।
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि ईडी सरकार के आगे दुम हिलाती है। जो भी सरकार पर सवाल उठाते हैं, ईडी उन्हें ही डराने लगती हैं।
चौधरी नरेश टिकैत शुक्रवार को दरकावदा गांव में इस्लाम प्रधान के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि एमएसपी को लेकर चल रहे आंदोलन के तहत 16 फरवरी को भारत बंद का आवाह्नन किया गया है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पेश किया गया बजट उनकी कोई समझ में नहीं आया। बजट में किसानों व ग्रामीणों की पूरी अनदेखी की गई है। सरकार को किसानों की सुननी चाहिए।
वहीं, लोकसभा चुनाव के बारे में पूछे जाने पर कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा जो भी निर्णय लेगा, उसी के अनुसार कार्य किया जाएगा। उन्होंने ईडी द्वारा छापा मारने के सवाल पर कहा कि एक मुख्यमंत्री अपने प्रदेश का राजा होता है। उनको जेल भेजना गलत है, चाहे वह किसी भी पार्टी का हों।
यह भी पढ़ें: हत्या से सनसनी: पुलिस चौकी के सामने स्कूल में मिली खून से लथपथ लाश, युवक को ईंटों से पीटकर उतारा मौत के घाट
उन्होंने कहा कि ईडी सरकार के इशारों पर कार्य कर रही है। जो भी सरकार के खिलाफ बोलता है, सरकार उसके पीछे ईडी को लगा देती है।
यह भी पढ़ें: UP : दुल्हन की खुली ऐसी पोल, दूल्हे के उड़ गए होश, पूरा मोहल्ला भी हैरान, शादी के तीन दिन बाद हुई रफूचक्कर