{"_id":"68d63893dfdc86ce240e0eba","slug":"baghpat-bikes-collided-head-on-at-bullet-speed-on-the-highway-two-youths-jumped-and-fell-bleeding-both-die-2025-09-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: हाईवे पर गोली की रफ्तार से आमने-सामने टकराई बाइकें, उछलकर गिरे दो युवक हुए लहूलुहान, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: हाईवे पर गोली की रफ्तार से आमने-सामने टकराई बाइकें, उछलकर गिरे दो युवक हुए लहूलुहान, दोनों की मौत
Fri, 26 Sep 2025 12:24 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 26 Sep 2025 12:24 PM IST
सार
नायरा पेट्रोल पंप के सामने असलम और विपुल की बाइकें आपस टकरा गईं। दोनों हाईवे पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों की मौत हो चुकी थी। परिजनों का रोकर बुरा हो गया है।
विज्ञापन
असलम और विपुल की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ बागपत नेशनल हाईवे पर नायरा पेट्रोल पंप के सामने दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इनमें दोनों बाइकों पर सवार असलम निवासी नयागांव और विपुल निवासी बड़ागांव कंकरखेड़ा मेरठ की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
मेरठ बागपत नेशनल हाईवे पर नायरा पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार सुबह करीब दस बजे दो बाइको में आमने सामने की टक्कर हो गई। लोगों ने बताया कि टक्कर होने के बाद दोनों बाइकों पर सवार युवक दूर जाकर गिरे और लहूलुहान हो गए। दोनों की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
इस हादसे के बाद आए पुलिस कर्मियों ने बाइकों के नम्बर और युवकों के पास मिले दस्तावेजों से पहचान की। इसके बाद उनके परिजनों को सूचित किया। हादसे के बाद घटनास्थल पर जाम लग गया। पुलिस कर्मियों ने दोनों वाहनों को हटाकर आवागमन शुरू कराया। असलम और विपुल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन