{"_id":"62a03a6c6eec1057ac639e65","slug":"baghpat-biker-died-due-to-collision-with-unknown-vehicle-on-eastern-peripheral-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: ईस्टर्न पेरिफेरल वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइकसवार की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: ईस्टर्न पेरिफेरल वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइकसवार की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 08 Jun 2022 11:28 AM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:28 AM IST
सार
ईस्टर्न पेरिफेरल वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइकसवार की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में मंगलवार देर रात सुबह ईस्टर्न पेरिफेरल वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइकसवार की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि हादसा यमुना पुल के पास हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं व्यक्ति की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जनपद के खेकड़ा थानाक्षेत्र निवासी बाली (50) पुत्र जसंवत हरियाणा के बहालगढ़ मे प्राईवेट नौकरी करता था। वह रोजाना बाईक से आना-जाना करता था। मंगलवार को रात्रि आठ बजे वह बाहलगढ़ से गांव के लिए ईस्टर्न पेरिफेरल वे के रास्ते आ रहा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Rapid Rail: रैपिड रेल की सुरंग के लिए 40 मीटर के दायरे में सतर्कता, जरूरत पड़ने पर शिफ्ट होंगे लोग
विज्ञापन
जब वह खेकड़ा के समीप यमुना नदी के पुल के समीप पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसकी बाईक को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने कागजों के आधार पर उसकी पहचान की और उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनो मे हडकंप मच गया। परिजनों का रो-रो बुरा हाल है। ग्रामीण पीड़ित परिवार को सात्वना देने मे लगे हैं। उधर, पुलिस ने शव का पचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया है।