{"_id":"6843062faf9a6d9be90c5237","slug":"baghpat-bakrid-prayers-will-be-offered-in-68-eidgahs-and-205-mosques-reach-on-time-there-will-be-time-2025-06-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: 68 ईदगाह और 205 मस्जिदों में पढ़ी जाएगी बकरीद की नमाज, जानें क्या रहेगा वक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: 68 ईदगाह और 205 मस्जिदों में पढ़ी जाएगी बकरीद की नमाज, जानें क्या रहेगा वक्त
Fri, 06 Jun 2025 08:46 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 06 Jun 2025 08:46 PM IST
सार
जिले में सुबह 6:30 बजे से नमाज पढ़नी शुरू हो जाएगी। ईदगाह व मस्जिदों में ही नमाज अदा कराने की अपील की गई है। वहीं, बकरीद की पूर्व संध्या पर शुक्रवार देर शाम तक रौनक रही।
विज्ञापन
बागपत में ईदगाह की साफ-सफाई कराई गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में बकरीद पर 68 ईदगाह व 205 मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। बागपत शहर की ईदगाह पर सुबह सात बजे नमाज अदा की जाएगी। इसको लेकर पुलिस ने पैदल मार्च निकालकर लोगों से शांति के साथ पर्व मनाने की अपील की।
विज्ञापन
शनिवार को बकरीद के पर्व को शांतिपूर्ण मनाने के लिए पुलिस व प्रशासन ने तैयारी कर ली है। जिले में 68 ईदगाह व 205 मस्जिद हैं। इन सभी स्थानों पर सुबह 6:30 बजे से नमाज पढ़नी शुरू हो जाएगी। ईदगाह व मस्जिदों में ही नमाज अदा कराने के लिए प्रशासन व पुलिस ने शहर काजी व मौलाना के साथ बैठक कर अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, बकरीद की पूर्व संध्या पर शुक्रवार देर शाम तक शौकत मार्केट, बड़ा बाजार, गांधी बाजार में महिलाओं व बच्चों ने खरीदारी की। पुलिस ने कोर्ट रोड, शौकत मार्किट, बड़ा बाजार, पुराना कस्बा आदि स्थानों पर फ्लैग मार्च निकालकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
किस जगह कितने बजे होगी नमाज
बागपत शहर में ईदगाह पर सुबह सात बजे, मरकज मस्जिद में 7:30 बजे, पीर वाला मस्जिद में 7:30 बजे, बिलाल मस्जिद में 7:5 बजे, फूंस वाली मस्जिद में 7:15 बजे, जाहिदा मस्जिद में 6:45 बजे, मोमिन मस्जिद में 6:30 बजे, उमर मस्जिद में 6:45 बजे, मक्का मस्जिद में 7:15 बजे सहित 17 स्थानों पर नमाज अदा होगी।
बागपत शहर में ईदगाह पर सुबह सात बजे, मरकज मस्जिद में 7:30 बजे, पीर वाला मस्जिद में 7:30 बजे, बिलाल मस्जिद में 7:5 बजे, फूंस वाली मस्जिद में 7:15 बजे, जाहिदा मस्जिद में 6:45 बजे, मोमिन मस्जिद में 6:30 बजे, उमर मस्जिद में 6:45 बजे, मक्का मस्जिद में 7:15 बजे सहित 17 स्थानों पर नमाज अदा होगी।
इसके अलावा असारा, अशरफाबाद थल गांव में स्थित ईदगाह में सुबह 7.30 बजे, अमीनगर सराय के खिंदौड़ा मार्ग पर सुबह 7:30 बजे, अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे की देशपाल पट्टी स्थित मस्जिद में 7:15 व बाजार वाली मस्जिद में सात बजे, बरनावा की ईदगाह में 7:30 बजे, खेकड़ा की ईदगाह में सुबह 7:30 व जामा मस्जिद में 8:15, रटौल ईदगाह में 6:30, मरकज मस्जिद में सात बजे, बडा मदरसा में 7:30 बजे नमाज अदा होगी।
बड़ौत ईदगाह पर सुबह 7:45, फूंस वाली मस्जिद में 8:15, थाने वाली मस्जिद में आठ बजे, तकिये वाली मस्जिद में सात बजे, खजूर वाली मस्जिद में छह बजे, मस्जिद शान मुहम्मद में 5:45, हरि मस्जिद में 6:30 बजे सहित 20 मस्जिदों में नमाज अदा होगी।