{"_id":"688bbec2c683dacabf05cb63","slug":"baghpat-b-sc-student-committed-suicide-after-coming-home-from-hostel-shot-himself-at-the-temple-2025-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: हॉस्टल से घर आए बीएससी के छात्र ने किया सुसाइड, कनपटी पर सटाकर मारी गोली, तमंचा गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: हॉस्टल से घर आए बीएससी के छात्र ने किया सुसाइड, कनपटी पर सटाकर मारी गोली, तमंचा गायब
Fri, 01 Aug 2025 12:37 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:37 AM IST
सार
रमाला गांव निवासी किसान का बेटा मेरठ के मेरठ कालेज में पढ़ाई करता था और वहीं हॉस्टल में रहता था। दो दिन पहले वह घर आया था और टेंशन में था। रात के समय उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के हॉस्टल में रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रहे रमाला गांव निवासी एक छात्र ने घर आकर कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह परिवार का इकलौता बेटा था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
रमाला गांव निवासी एक किसान का बेटा मेरठ स्थित मेरठ कॉलेज से बीएससी कर रहा था और वहीं एक हॉस्टल में रह रहा था। वह दो दिन पहले रमाला अपने घर आया था, जो किसी कारण से अवसाद में चल रहा था। बुधवार रात परिवार के सदस्य अपने कमरों में सो गए और वह अपने कमरे में चला गया।
विज्ञापन
देर रात परिवार वालों को घर में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिवार वाले छात्र के कमरे में पहुंचे तो वह कनपटी पर गोली लगने से मृत पड़ा हुआ मिला। इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने मेरठ में कॉलेज जाकर छात्र के सहपाठियों से आत्महत्या करने के कारणों की जानकारी जुटाने की बात कही है।
विज्ञापन
ये बोले एसपी
छात्र की मौत का पता चलने पर पुलिस टीम को वहां भेजा गया और जांच की। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। घटना में प्रयुक्त तमंचे के बारे में पता कराया जा रहा है कि आखिर वह कहां है।
-सूरज कुमार राय, एसपी