फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Arms licenses suspended of 50 including RLD national secretary, ex-minister brother and BJP leaders

बागपत : रालोद के राष्ट्रीय सचिव, पूर्व मंत्री के भाई और भाजपा नेताओं समेत 50 के शस्त्र लाइसेंस निलंबित

Tue, 10 Jan 2023 08:37 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 10 Jan 2023 08:37 PM IST
सार

Baghpat News : रालोद के राष्ट्रीय सचिव, पूर्व मंत्री के भाई और भाजपा नेताओं समेत 50 के शस्त्र लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। जानिए यह कार्रवाई क्यों की गई है।

विज्ञापन
Baghpat: Arms licenses suspended of 50 including RLD national secretary, ex-minister brother and BJP leaders
शस्त्र लाइसेंस - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत में रालोद के राष्ट्रीय सचिव, पूर्व मंत्री के भाई, पूर्व विधायक के भाई और भाजपा नेताओं समेत 50 लोगों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। इनके खिलाफ पहले से आपराधिक मुकदमा दर्ज होने के कारण लाइसेंस निरस्त करने के लिए एसपी ने फाइलें डीएम के पास भिजवाई थीं। जिन पर कार्रवाई कर लाइसेंस निलंबित किए गए। इनके अतिरिक्त 100 लोगों के लाइसेंस निरस्त करने के लिए फाइलें तैयार की गई हैं। वे भी जल्द डीएम के पास भेजी जाएंगी। 

विज्ञापन


एसपी नीरज कुमार जादौन ने उन सभी लोगों की सूची तैयार कराई, जिनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज हैं। उन पर मुकदमा होने से पहले से शस्त्र लाइसेंस हैं। जिसमें रालोद, भाजपा के बड़े नेताओं से लेकर पूर्व चेयरमैन व पूर्व प्रत्याशियों तक के नाम सामने आए। उनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के लिए फाइलें तैयार कराकर डीएम के पास भेजी गईं। जिनके आधार पर डीएम राजकमल यादव ने अभी ऐसे करीब 50 लाइसेंस निलंबित करके शस्त्र को थाने में जमा कराने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही इन सभी के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


इनके शस्त्र लाइसेंस हुए निलंबित
रालोद के राष्ट्रीय सचिव सुखबीर सिंह गठीना, पूर्व मंत्री साहब सिंह के भाई रामनिवास निवासी बाघू, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित के भाई प्रवीण दीक्षित निवासी गाधी, भाजपा नेता योगेंद्र सोलंकी निवासी जिवाना गुलियान, सपा छोड़कर भाजपा में आए रामपाल यादव निवासी सिंघावली अहीर, पूर्व चेयरमैन नीलम धामा निवासी खेकड़ा, भाजपा नेता दुष्यंत कुमार निवासी बड़ागांव, अजय कुमार निवासी काठा, बलराज निवासी बालैनी, कृष्णपाल निवासी मवीकलां, सुल्तान निवासी सिसाना, अमित त्यागी बड़ागांव, वसीम राजा निवासी काठा, हबीबुर्रहमान निवासी रटौल, अजय ढाका निवासी ढिक़ौली, सलीम निवासी बागपत, जयवीर निवासी खेकड़ा, पांची के पूर्व प्रधान शमशेर जुल्वा के बेटे शाहिद, कुलदीप सिंह व सुरेंद्रपाल निवासी मवीकलां, लोकेंद्र व प्रवीण निवासी काठा, कृष्णपाल व डा. संजीव नैन निवासी सरूरपुर, ठाकुर प्रद्युमन प्रताप सिंह निवासी फजलपुर, मनोज निवासी बिजवाड़ा, वसीम व इरशाद निवासी दरकावदा, किरनपाल निवासी धनौरा सिल्वरनगर, राकेश निवासी दादरी, दीपक निवासी अमीनगर सराय, अब्दुल गफ्फार निवासी तिलपनी, वीरेंद्र निवासी हजूराबाद गढ़ी, आदेश व वीरसेन निवासी अमीनगर सराय, श्यामसुंदर निवासी सैड़भर, इकबाल निवासी लुहारा समेत 50 के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: इंस्टाग्राम पर बद्दो एक्टिव, पूर्व DGP के बारे में डाली नई पोस्ट, आखिर कहां छिपा है ढाई लाख का इनामी

इनको जिला बदर किया
डीएम राजकमल यादव ने ताज मोहम्मद निवासी हिलवाड़ी, कृष्णपाल निवासी किरठल, प्रदीप निवासी काठा, खलील निवासी माता कॉलोनी, मोंटू उर्फ हिमांशु निवासी चौबली, मोहर सिंह व गौरव निवासी डौला, शान मोहम्मद निवासी बसौद, विक्की उर्फ पीटर निवासी गांगनौली, यश चौधरी निवासी बड़ौत, पुनीत निवासी सुभानपुर, आदिल निवासी पिछौकरा, अमर निवासी बिनौली, साकिब, सादिक व रऊफ निवासी बागपत को छह महीने के लिए जिला बदर किया है। इनके अतिरिक्त सौरभ निवासी ककड़ीपुर, फारुख व शाहरुख निवासी लुहारा की जिला बदर की अवधि छह महीने के लिए बढ़ाई गई है। 

यह भी पढ़ें: UP: जेल में ऐसे गुजर रहीं याकूब की रातें, खा रहे दाल-खिचड़ी, संपत्ति जब्त करने में छूटे अफसरों के पसीने

इनके लाइसेंस निरस्त हुए
डीएम ने ऐजाज निवासी किरठल, तेजवीर निवासी ढिक़ौली, चिराग निवासी ठाकुरद्वारा बड़ौत व अनिल निवासी सोंटी के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed