{"_id":"634f8ce4564e2851751dc300","slug":"baghpat-anti-social-elements-set-fire-to-ex-serviceman-s-reed-loss-of-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: असामाजिक तत्वों ने भूतपूर्व सैनिक की ईख में लगाई आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: असामाजिक तत्वों ने भूतपूर्व सैनिक की ईख में लगाई आग, लाखों का नुकसान
Wed, 19 Oct 2022 11:51 AM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 19 Oct 2022 11:51 AM IST
सार
बागपत स्थित बड़ौत के बासौली गांव में असामाजिक तत्वों ने भूतपूर्व सैनिक की ईख में आग लगा दी। आग बुझाने के प्रयास में किसान व भूतपूर्व सैनिक आग में झुलस गए। आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
गन्ना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बड़ौत के बासौली गांव में गत देर शाम असामाजिक तत्वों ने गांव के भूतपूर्व सैनिक सहित दो किसानों की ईख में आग लगा दी। सूचना पर पहुंचे भूतपूर्व सैनिक ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की चपेट में आने से वह भी मामूली रूप से झुलस गया। उधर जब तक मौके पर अन्य किसान पहुंचते तब तक 12 बीघे ईख जलकर राख हो गई।
भूतपूर्व सैनिक सतीश पुत्र सरोज व किसान सत्यवीर पुत्र पृथ्वी सिंह बासौली गांव के रहने वाले है। उनकी गांव के ही जंगल में 12 बीघे ईख खड़ी हुई थी, जिसमें गत देर शाम कुछ असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। इसकी सूचना मिलते ही सतीश, सत्यवीर व अन्य मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की चपेट में आने से मामूली रूप से भूतपूर्व सैनिक सतीश भी झुलस गया।
यह भी पढ़ें: Meerut: रुड़की रोड पर एक किराने की दुकान में सुबह के समय लगी भयंकर आग,युवक ने कूदकर बचाई जान
विज्ञापन
सूचना पर काफी संख्या में किसान मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों किसानों की 12 बीघे ईख जलकर राख हो गई। आक्रोशित किसानों ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि यदि इस संबंध में कोई तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।