{"_id":"63b90ab3f295923713002f44","slug":"baghpat-anti-social-elements-set-fire-to-a-pile-of-pural-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: पुराली के ढेर में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग, दमकल विभाग की टीम को बुझाने में लगे आठ घंटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: पुराली के ढेर में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग, दमकल विभाग की टीम को बुझाने में लगे आठ घंटे
Sat, 07 Jan 2023 11:31 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:31 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बड़ौत में काशीराम कॉलोनी के पास शुक्रवार देर रात कुछ आसामाजिक तत्वों ने पुराल के ढेर में आग लगा दी। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम को आग बुझाने में आठ घंटे का समय लगा।
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बड़ौत में कांशीराम काॅलोनी के पास लगे पुराली के ढेरों में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। सूचना पर बड़ौत दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आग पर काबू नहीं पा सकी। बाद में खेकड़ा व बागपत दमकल विभाग की टीम भी मौके पर बुलाई गई। तब जाकर आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:Meerut: हाजी याकूब पर कसा शिकंजा, पुलिस ने आधी रात को दिल्ली से धर दबोचे पिता-पुत्र, कोर्ट में होंगे पेश
विज्ञापन
कांशीराम कालोनी के पास मलकपुर निवासी प्रमोद पुत्र रामपाल, पिंटू व अमित पुत्रगण भोपाल हरियाणा, पंजाब सहित अन्य राज्यों से पुराली लाकर बेचने का काम करते हैं। गत तकरीबन साढ़े दस बजे असामाजिक तत्वों ने उनके पुराली के ढेरों मेें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और आग कांशीराम कालोनी की तरफ बढ़ने लगी।
विज्ञापन
लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग बड़ौत को दी। सूचना के आधे घंटे बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने में जुट गई, लेकिन आग बढ़ती चली गई। मामला बढ़ता देख खेकड़ा व बागपत की दमकल विभाग की टीम को बुलाया गया। तब जाकर स्थानीय लोगों की मदद से तकरीबन आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
पीड़ितों ने मुआवजे की मांग की और आरोपियों की तलाश कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की गुहार लगाई।