फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Anti social elements did not allow celebration of Chandrayaan-3 in village, victim demand for action

UP: असामाजिक तत्वों ने नहीं मनाने दिया चंद्रयान-3 का जश्न, पीड़ितों ने सोशल मीडिया पर वायरल किया शिकायती पत्र

Thu, 24 Aug 2023 08:53 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 24 Aug 2023 08:53 PM IST
सार

Baghpat News : बागपत जिले के एक गांव में असामाजिक तत्वों ने चंद्रयान-3 का जश्न नहीं मनाने दिया। पीड़ितों ने सोशल मीडिया पर शिकायती पत्र वायरल किया है। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Baghpat: Anti social elements did not allow celebration of Chandrayaan-3 in village, victim demand for action
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद में बड़ौत के बड़का गांव में बुधवार की रात चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के जश्न को असामाजिक तत्वों द्वारा लाठी-डंडे के जोर पर बीच में रोके जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़ितों ने सोशल मीडिया पर वीडियो व शिकायती पत्र वायरल कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


दरअसल, बुधवार की रात बड़का गांव में कुछ लोग महिलाओं व बच्चे के साथ घर के बाहर गली में चंद्रायन-3 मिशन के सफल लैंडिंग पर ढोल नगाड़े बजाकर जश्न मना रहे थे। 

विज्ञापन

आरोप है कि तभी दो-तीन लोग लाठी-डंडे लेकर वहां पर आए और जश्न मनाने पर आपत्ति जताने लगे। विरोध करने पर उन्होंने जश्न मना रहे लोगों के साथ हाथापाई का भी प्रयास किया, इससे वहां पर भगदड़ मच गई।

पीड़ितों का आरोप है कि भगदड़ के चलते वे मिठाई का भी वितरण नहीं कर सके। उन्होंने इस पर दुख प्रकट किया और बृहस्पतिवार की सुबह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो व शिकायती पत्र वायरल कर कार्रवाई की मांग की। हालांकि पुलिस प्रशासन इस संबंध में कोई लिखित शिकायत न मिलने की बात कह रहा है।

यह भी पढ़ें: Meerut: शोहदों से परेशान गर्ल्स कॉलेज ने बदला समय, अमर उजाला की खबर पर DGP ने लिया संज्ञान, दौड़ी फोर्स

विज्ञापन

अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत या तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, यदि तहरीर या शिकायत प्राप्त होती है तो जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। - सविरत्न गौतम सीओ बड़ौत

यह भी पढ़ें: जज के भतीजे की हत्या का खुलासा: बचपन के दोस्त निकले हत्यारोपी, सामने आई मर्डर की ये बड़ी वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed