{"_id":"66ec3534668038c7460acc32","slug":"baghpat-akhilesh-ji-is-feeling-pain-when-bulldozers-are-running-on-the-houses-of-goons-trivendra-singh-rawat-2024-09-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: गुंडों के घरों पर बुलडोजर चल रहा है तो अखिलेश जी को दर्द हो रहा : त्रिवेंद्र सिंह रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: गुंडों के घरों पर बुलडोजर चल रहा है तो अखिलेश जी को दर्द हो रहा : त्रिवेंद्र सिंह रावत
Thu, 19 Sep 2024 08:10 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 19 Sep 2024 08:10 PM IST
सार
उत्तराखंड के पूर्व सीएम और सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने जिस तरह से उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज कायम किया है, उससे जनता खुश है।
विज्ञापन
बागपत में आयोजित कार्यक्रम में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के पूर्व सीएम और सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि समाजवादी पार्टी का गुंडों से काफी जुड़ाव है। गुंडों के घरों पर बुलडोजर चल रहा है तो अखिलेश जी को दर्द हो रहा है। उस दर्द को हम स्वाभाविक मानते हैं। वह बृहस्पतिवार को बागपत में भाजपा सदस्यता अभियान में शामिल होने पहुंचे थे।
विज्ञापन
Trending Videos
पूर्व सीएम ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने जिस तरह से उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज कायम किया है, उससे जनता खुश है। साथ ही प्रदेश को विकास की गति प्रदान की है। उत्तर प्रदेश को जिस तरह के शासन की आवश्यकता है, उसे योगी आदित्यनाथ ने पूरा किया है। जितने भी गुंडे बदमाश हैं, उनको तो रौंदा ही जाना चाहिए, क्योंकि वह इसी तरह की भाषा समझते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने अखिलेश यादव के वन नेशन वन इलेक्शन पर सवाल उठाने को लेकर कहा कि भाजपा संगठन का चुनाव निर्धारित समय पर होता है, लेकिन हमने आज तक नहीं सुना कि भाजपा के अलावा अन्य किसी राजनीतिक संगठन में कभी चुनाव हुए हैं। सपा में तो लीडरशिप थोप दी जाती है, यहां कार्यकर्ता अपना लीडर चुनते हैं। अखिलेश को इस तरह का उपदेश देने की कोई आवश्यकता नहीं और न वह इसकी योग्यता रखते हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर और हरियाणा में चुनाव चल रहे हैं। पार्टी पूरे जोर-शोर के साथ जीतने के लिए काम कर रही है। हम वहां पर सरकार बनाएंगे।
दिल्ली की सीएम पर बोले, बोतल नई और शराब पुरानी
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा नहीं दिया है, यह उनकी मजबूरी है। केजरीवाल यह समझ गए हैं कि अब वह कानून के शिकंजे से बचकर निकलने वाले नहीं हैं। इसलिए उन्होंने इस्तीफा दिया है। मगर इस्तीफा देने से कुछ नहीं होता, जिसको उन्होंने सीएम का नया उम्मीदवार बनाया है। वही बात है कि बोतल नई है और शराब पुरानी है।
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा नहीं दिया है, यह उनकी मजबूरी है। केजरीवाल यह समझ गए हैं कि अब वह कानून के शिकंजे से बचकर निकलने वाले नहीं हैं। इसलिए उन्होंने इस्तीफा दिया है। मगर इस्तीफा देने से कुछ नहीं होता, जिसको उन्होंने सीएम का नया उम्मीदवार बनाया है। वही बात है कि बोतल नई है और शराब पुरानी है।